{"_id":"5d8dce018ebc3e012d68016f","slug":"by-elections-akhilesh-can-give-ghosi-seat-to-subhasaps-and-iglis-seat-to-rld","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उपचुनाव : सुभासपा को घोसी व रालोद को इगलास सीट दे सकते हैं अखिलेश यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपचुनाव : सुभासपा को घोसी व रालोद को इगलास सीट दे सकते हैं अखिलेश यादव
Fri, 27 Sep 2019 05:23 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Fri, 27 Sep 2019 05:23 PM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav and omprakash rajbhar
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा ने लखनऊ कैंट और गोविंदनगर सीट पर उपचुनाव के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। वहीं पार्टी मऊ जिले की घोसी सीट सुभासपा और अलीगढ़ की इगलास सीट रालोद के लिए छोड़ी सकती है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर की मुलाकात के बाद इसकी अटकलें तेज हो गई हैं।
प्रदेश में विधानसभा की 11 सीटों पर 21 अक्तूबर को वोट डाले जाएंगे। इनमें नौ सीटें भाजपा और एक-एक सीट सपा-बसपा केपास थीं। वर्ष 2017 में सपा ने रामपुर और बसपा ने जलालपुर सीट पर जीत दर्ज की थी। मऊ जिले की घोसी सीट पर सुभासपा लड़ना चाहती है।
ये भी पढ़ें : विधानसभा उपचुनाव 2019 : समाजवादी पार्टी ने दो सीटों पर घोषित किए उम्मीदवार
विज्ञापन
माना जा रहा है कि अखिलेश यादव से ओमप्रकाश राजभर की मुलाकात में उपचुनाव ही मुख्य एजेंडा रहा है। इसी के साथ रालोद अलीगढ़ की इगलास सीट पर ताल ठोक रहा है। संभावना है कि दोनों दलों को एक-एक सीट दी जा सकती है।

11 सीटों पर 11 उम्मीदवारों ने भरे पर्चे
विधानसभा की 11 सीटों पर 21 अक्तूबर को होने वाले उपचुनाव के लिए गुरुवार तक 11 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है। सहारनपुर की गंगोह, रामपुर, चित्रकूट की मानिकपुर और बहराइच की बलहा सीट पर अभी खाता नहीं खुला है।
लखनऊ कैंट सीट पर कांग्रेस के डीपी सिंह, बसपा के अरुण त्रिवेदी, अलीगढ़ की इगलास सीट पर राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के हरीश कुमार धनगर, प्रतापगढ़ सीट पर ऑल इंडिया मजलिस-ए-एतहादुल मुसलमीन के इजहार अहमद, बाराबंकी की जैदपुर सीट पर कांग्रेस के तनुज पुनिया, नागरिक एकता पार्टी के हरिनंदन सिंह और मऊ की घोसी सीट पर सीपीआई के शेख हिशामुद्दीन ने नामांकन दाखिल किया।
अंबेडकरनगर की जलालपुर सीट और मऊ की घोसी सीट पर एक-एक नामांकन बुधवार को दाखिल हुए थे। नामांकन 30 सितंबर तक दाखिल किए जाएंगे। नामांकन पत्रों की जांच 1 अक्तूबर को होगी। उम्मीदवार 3 अक्तूबर तक नाम वापस ले सकेंगे।