फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   by controling fat on can get rid of deseases

मोटापा करे कंट्रोल वरना बीमारी होगी अनकंट्रोल

Fri, 11 Oct 2019 01:45 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
by controling fat on can get rid of deseases
मोटापा घटाकर बीमारियों से बचें
विज्ञापन

मोटापे को लेकर कार्यशाला में विशेषज्ञ ने रखी राय
बिगड़ी जीवनशैली व गलत खानपान मोटापा बढ़ा रहा है, जो कई बीमारियों की जड़ है। मोटापे पर काबू पाकर लोग कई बीमारियों से काफी हद तक निजात पा सकते हैं। यह बातें बृहस्पतिवार को लोहिया संस्थान के गैस्ट्रो सर्जरी विभाग के अध्यक्ष डॉ. अंशुमान पांडेय ने दी। वह मोटापा दिवस पर हुई कार्यशाला में बोल रहे थे।
डॉ. अंशुमान ने बताया कि मोटापे से दिल की बीमारी का खतरा बढ़ जाता है। दिल को खून पहुंचाने वाली धमनियों में वसा जम जाता है। ऐसे में अंगों को पर्याप्त खून नहीं मिलता। इससे दिल का दौरा पड़ने की आशंका बढ़ जाती है। करीब 20 प्रतिशत आबादी मोटापे का शिकार है। शरीर का वजन अधिक होने से उसका भार जोड़ों पर पड़ता है, जिससे घुटने खराब होने का खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन

बेरियाट्रिक सर्जरी भी विकल्प
डॉ. अंशुमान ने बताया कि 100 किलो से अधिक वजन वाले लोगों का ऑपरेशन कर वजन में कमी लाई जा सकती है। बेरियाट्रिक सर्जरी कर मरीज के पेट के आकार को छोटा कर देते हैं। इससे मरीज का पेट कम खाना खाने पर भी भर जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बांझपन की बड़ी वजह
डॉ. अंशुमान ने बताया कि अधिक वजन वाली महिलाओं में बांझपन की आशंका बढ़ जाती है। महिलाओं में पॉलीसिस्टिक ओवेरियन सिंड्रोम हो जाता है। अंडाशय में गांठ बन जाती है। वहीं अधिक वजन वाले पुरुषों में स्पर्म की समस्या होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed