{"_id":"5f9d2ad58ebc3e3b4b419f52","slug":"buy-potatoes-and-onions-at-cheap-rates-from-today-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत: आज से सस्ती दर पर खरीदें आलू-प्याज, अरविंदो पार्क समेत इन इलाकों पर पहुंचेगी वैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत: आज से सस्ती दर पर खरीदें आलू-प्याज, अरविंदो पार्क समेत इन इलाकों पर पहुंचेगी वैन
Sat, 31 Oct 2020 02:54 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sat, 31 Oct 2020 02:54 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
लखनऊ के लोगों को उत्तर प्रदेश राज्य औद्यानिक सहकारी विपणन संघ (हाफेड) शनिवार से सस्ती दर पर आलू व प्याज देगा। इसके प्रबंध निदेशक डॉ. आरके तोमर ने बताया कि शुक्रवार को सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं। शनिवार से मोबाइल वैन चलाई जाएगी। इसके सफल संचालन पर अन्य जनपदों में भी इस प्रकार की व्यवस्था की जाएगी।
डॉ. तोमर ने बताया कि पहले दिन दोपहर 12 बजे के बाद इंदिरानगर अरविंदो पार्क, जनेश्वर मिश्र पार्क, लोहिया पार्क, अलीगंज राजकीय उद्यान व आलमबाग राजकीय उद्यान के बाहर वैन रहेगी। रोजाना दो नए स्थान तय किए जाएंगे और इस तरह सारे शहर में लोगों तो सस्ता आलू-प्याज पहुंचाया जाएगा।
इनकी कीमतों के बारे में फैसला शनिवार को लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों से सीधे आलू खरीदा जाएगा। लोगों को सस्ती दर पर प्याज उपलब्ध कराने के लिए इसे थोक विक्रेताओं से भी खरीदा जाएगा। प्रबंध निदेशक ने कहा कि आलू एवं प्याज की समुचित उलब्धता और बिक्री के लिए एफपीओ तथा औद्यानिक सहकारी समिति शाहामऊ माल का भी सहयोग लिया जाएगा।