फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Buy flats in four cities including Lucknow from anywhere first come first serve scheme launched

Lucknow News : कहीं से भी खरीदें लखनऊ समेत चार शहरों के फ्लैट, पहले आओ, पहले पाओ योजना का शुभारंभ

Wed, 21 Dec 2022 12:13 AM IST
Vikas Kumar माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 21 Dec 2022 12:13 AM IST
सार

आवास आयुक्त ने कहा कि होम लोन के जरिए फ्लैट खरीदने वालों को किस्तों में भुगतान और अन्य विकल्प भी मिलेंगे। उन्होंने बताया कि हम सप्लाई और डिमांड को देखते हुए किसी भी आवंटी को एक से अधिक फ्लैट भी बेचेंगे।

विज्ञापन
Buy flats in four cities including Lucknow from anywhere first come first serve scheme launched
उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद की विभिन्न योजनाओं के लखनऊ, आगरा, मेरठ एवं गाजियाबाद के फ्लैट कहीं से भी ऑनलाइन खरीद सकते हैं। आवास विकास के आयुक्त रणवीर प्रसाद ने मंगलवार जनता की सहूलियत के लिए पहले आओ, पहले पाओ योजना का शुभारंभ करते हुए अपग्रेड वेबसाइट को लॉच किया। उन्होंने कहा कि खरीदार अब मानवीय हस्तक्षेप नहीं चाहते, इसलिए वेबसाइट www.upavp.in के माध्यम से लोग अब ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर आसानी से फ्लैट खरीद सकते। उनको ऑनलाइन फ्लैट लोकेशन के साथ ही यूनिट प्लान भी मिल जाएगा। 

विज्ञापन


यहीं नहीं खरीदार के द्वारा कीमत का 10 फीसदी भुगतान करने के बाद उसी दिन फ्लैट के आवंटित होने का मोबाइल पर एसएमएस पहुंच जाएगा और ई-मेल पर उसका आवंटन पत्र। जो खरीदार 60 दिन में भुगतान कर देंगे तो उनको कीमत में 10 फीसदी की छूट भी मिलेगी। चार शहरों में कुल फ्लैट अनुमानित 10 हजार एवं लखनऊ में 3300 हैं। समारोह में अपर आयुक्त उदयभान त्रिपाठी, सचिव नीरज शुक्ला, उप आवास आयुक्त प्रफुल्ल त्रिपाठी, मुख्य अभियंता डीवी सिंह, वित्त नियंत्रक धर्मेंद्र वर्मा आदि ने शिरकत की।
विज्ञापन


नहीं देना जीएसटी
आवास आयुक्त ने कहा कि होम लोन के जरिए फ्लैट खरीदने वालों को किस्तों में भुगतान और अन्य विकल्प भी मिलेंगे। उन्होंने बताया कि हम सप्लाई और डिमांड को देखते हुए किसी भी आवंटी को एक से अधिक फ्लैट भी बेचेंगे। उन्होंने बताया कि हमारे सभी फ्लैट रेडी टू मूव हैं, जिस पर कोई जीएसटी भी नहीं लगेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महंगे होंगे फ्लैट
आवास आयुक्त ने कहा कि ये फ्लैट सस्ते नहीं होगे। कुछ समय बाद इनकी कीमत बढ़ाई जाएगी जिससे महंगे होंगे। दरअसल, योजनाओं में सुविधाओं को बढ़ाया जा सकता है, जिससे लागत बढ़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed