फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   businessmen meet to uttar pradesh dgp om prakash singh.

यूपी डीजीपी से मिले हमलों को लेकर चिंतित व्यापारी, की गिरफ्तारी की मांग

Wed, 01 Aug 2018 12:19 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 01 Aug 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
businessmen meet to uttar pradesh dgp om prakash singh.
यूपी डीजीपी से मिलते अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रतिनिधि - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ व सुल्तानपुर में व्यापारियों की हत्या व उन पर हुए हमलों को लेकर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश संदीप बंसल के नेतृत्व में प्रदेश के डीजीपी ओम प्रकाश सिंह ने मुलाकात की और अपराधियों को जल्द पकड़ने की मांग की।

विज्ञापन


प्रतिनिधिमंडल में सुल्तानपुर के घायल व्यापारी के परिवारीजन भी थे। आपको बता दें कि रविवार रात सुल्तानपुर के एक होटल व्यवसायी पर कुछ बदमाशों ने हमला कर दिया था और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए थे। प्रतिनिधिमंडल ने आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द करने की मांग की।
विज्ञापन


संदीप बंसल ने डीजीपी से व्यापारियों की सुरक्षा के लिए व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की प्रत्येक जनपद में बैठक बुलाने की गुजारिश की जिस पर डीजीपी ने 7 अगस्त को पहली बैठक रखने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बंसल ने डीजीपी से व्यापारियों की शिकायत सुनने के लिए थानाध्यक्षों को निर्देश जारी करने की अपील की। वहीं, अगर कोई थानाध्यक्ष दोषी पाया जाए तो उसके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई करने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed