{"_id":"67730e1f7a623d76a401de4d","slug":"businessman-strangled-to-death-while-sleeping-speaker-played-to-suppress-screams-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1015668-2024-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सोते समय कारोबारी की गला कसकर हत्या, चीखें दबाने के लिए बजाया स्पीकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सोते समय कारोबारी की गला कसकर हत्या, चीखें दबाने के लिए बजाया स्पीकर
Tue, 31 Dec 2024 02:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 31 Dec 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
शत्रुघ्न। (फाइल फोटो)
लखनऊ। ठाकुरगंज के न्यू हैदरगंज इलाके में रविवार देर रात चाट व्यापारी शत्रुघ्न राठौर (52) की सोते समय गला कसकर हत्या कर दी गई। हत्यारे ने ब्लू टूथ स्पीकर पर जानवर की आवाज बजाई थी ताकि शत्रुघ्न की चीख किसी को सुनाई न दे। डीसीपी विश्वजीत श्रीवास्तव के मुताबिक परिजनों ने तहरीर दी है, जिसमें हत्या का शक जताया है। हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन की जा रही है। परिजनों ने लूट या चोरी की घटना से इन्कार किया है।
शत्रुघ्न राजाजीपुरम डी ब्लॉक सि्थत परदेसिया चाट के नाम से दुकान चलाते थे। उनके साले बुद्धेश्वर निवासी राजेश ने बताया कि रविवार शाम छह बजे बहनोई दुकान से लौटे थे। रात में खाना खाने के बाद दूसरी मंजिल के आगे वाले कमरे में सो गए थे। आगे बने कमरे में उनकी पत्नी राखी और चार बेटियां स्वाति, मानसी, तनु और पीहू सो रही थीं।
मानसी के मुताबिक रात करीब डेढ़ बजे अचानक पिता के कमरे में रखे ब्लू टूथ स्पीकर से किसी जानवर की गुर्राहट भरी आवाज सुनाई देने लगी। आवाज तेज होने के कारण सभी की नींद टूट गई। कमरे से बाहर निकलना चाहा तो दरवाजा बाहर से बंद था। अनहोनी की आशंका में पड़ोसियों को फोन कर बुलाया। इसके बाद रिश्तेदारों और पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी गई।
विज्ञापन
हत्यारे को पकड़ने के लिए किया पथराव, भाग निकला
पड़ोसियों ने बताया कि मानसी की सूचना पाकर वे लोग घर के बाहर इकठ्ठा हो गए। इस बीच एक व्यक्ति छत के रास्ते बगल के मकान पर कूदकर भागते नजर आया। पथराव कर उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह भाग निकला। इस बीच पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस और स्थानीय लोग बगल के मकान के छज्जे से शत्रुघ्न की छत पर पहुंचे। उनके कमरे का दरवाजा खुला था। भीतर शत्रुघ्न बिस्तर पर पड़े मिले। उनके कान से खून निकल रहा था। पास में ही एक गमछा पड़ा था। पुलिस ने परिजनों के कमरे का बाहर से बंद दरवाजा खोल कर उन्हें निकाला। इसके बाद शत्रुघ्न को अस्पताल ले जाया गया, वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
कमरे में रखे सामान से छेड़छाड़ नहीं
पुलिस ने फोरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए। पड़ताल में सामने आया कि हत्यारे ने कमरे के भीतर रखे सामान से कोई छेड़छाड़ नहीं की थी। इससे स्पष्ट हो रहा है कि हत्यारा लूट के इरादे से नहीं आया था। पुलिस शव के पास मिले गमछे को साथ ले गई। मकान के भूतल पर कोई नहीं रहता है। ऐसे में आशंका जताई जा रही कि हत्यारा पहले से घर के भीतर छिपा था और सबके सो जाने के बाद वारदात को अंजाम देकर भाग निकला। शत्रुघ्न की सास ने बताया कि उनके दामाद का किसी के साथ कोई झगड़ा या दुश्मनी नहीं थी।