फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Businessman's death: Audio of Shraddha threatening Shiva in an officer's name goes viral

कारोबारी की मौत: अफसर के नाम पर शिवा को धमकाने का श्रद्धा का ऑडियो वायरल, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम घोषित

Tue, 13 Oct 2026 10:31 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Tue, 13 Oct 2026 10:31 PM IST
सार

डीसीपी मध्य विक्रांत वीर ने श्रद्धा, उसकी बहन रश्मि और दानिश के खिलाफ 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। दोनों बहनों की लोकेशन गोरखपुर में मिली है। आरोपी लगातार अपनी लोकेशन बदल रहे हैं। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Businessman's death: Audio of Shraddha threatening Shiva in an officer's name goes viral
कारोबारी शिवा और श्रद्धा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

लखनऊ के हजरतगंज में प्रेमिका के फ्लैट से गिरकर कारोबारी शिवा की मौत के मामले में मंगलवार को एक ऑडियो वायरल हो गया। ऑडियो में शिवा और श्रद्धा की बातचीत है। श्रद्धा एक अफसर का नाम लेते हुए शिवा को धमका रही है। वह कह रही है कि तुमको पार्टी करने का बड़ा शौक है। अब तुम जेल में पार्टी करना... सर को तुम्हारा नाम लिखकर मेसेज कर रही हूं।

विज्ञापन


इस मामले में मंगलवार को डीसीपी मध्य विक्रांत वीर ने श्रद्धा, उसकी बहन रश्मि और दानिश के खिलाफ 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। दोनों बहनों की लोकेशन गोरखपुर में मिली है। आरोपी लगातार अपनी लोकेशन बदल रहे हैं। एसीपी रजनीश कुमार का कहना है कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। पड़ताल में सामने आया है कि दानिश और आदिल ने श्रद्धा को शहर से बाहर भेजने में मदद की थी। इनके अलावा भी कई लोग सगी बहनों को भगाने में शामिल हैं।
विज्ञापन


पुलिस की एक टीम गोरखपुर और उसके आसपास के जिलों में दबिश दे रही है। श्रद्धा के मददगारों के बारे में पता लगाया जा रहा है। शिवा के शरीर पर लिप्सटिक और मेकअप के निशान मिले थे। यह किन परिस्थितियों में हुआ था, इसका पता लगाने के लिए फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद कई अनसुलझे सवालों के जवाब मिल सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

ऑडियो में चोरी का आरोप लगा रही श्रद्धा

वायरल ऑडियो में श्रद्धा आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल कर रही है। वह शिवा से कह रही है कि तुमको पैसा नहीं कमाना है क्या... श्रद्धा उस पर चोरी का भी आरोप लगा रही है। वह कहती है कि मैं पुलिस से तुम्हारी शिकायत करुंगी। तुम अपने दोस्तों के साथ ही रहो। शिवा उसको प्यार से समझाने का प्रयास कर रहा है लेकिन श्रद्धा उसपर लगातार गंभीर आरोप लगाते हुए अपने साथियों के नाम गिना रही है।

सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल

श्रद्धा का सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अलग-अलग लोगों के साथ नजर आ रही है। इसमें कई आपराधिक प्रवृत्ति के लोग भी शामिल हैं। आरोप है कि श्रद्धा ऐसे लोगों का इस्तेमाल लोगों को डराने और ब्लैकमेल करने में करती थी। शिवा की मां रंजना के मुताबिक श्रद्धा उनके बेटे पर पहाड़ों पर होटल खोलने का दबाव डाल रही थी।

आरोप है कि श्रद्धा ने शिवा से काफी वसूली की थी जिसके कारण वह कर्ज में डूब गया था। उल्लेखनीय है कि रहस्यमय हालात में श्रद्धा के फ्लैट से गिरने के कारण शिवा की मौत हो गई थी। इस मामले में शिवा की मां ने हजरतगंज थाने में श्रद्धा, उसकी बहन और अन्य के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed