फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Businessman Kidnapping Case Surrender of accused in film style

मुझे गोली मत मारो: व्यापारी अपहरण कांड के आरोपी का फिल्मी स्टाइल में आत्मसमर्पण, तख्ती पर लिखीं ये बातें

Wed, 16 Mar 2022 09:42 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 16 Mar 2022 09:42 AM IST
सार

व्यापारी अपहरण कांड का आरोपी गौतम सिंह फिल्मी अंदाज में हाथ में तख्ती लिए थाने आया और बाकायदा अपने आत्मसमर्पण की घोषणा की। मैं आत्मसमर्पण कर रहा हूं, मुझे गोली मत मारो स्लोगन लिखी तख्ती लेकर आरोपी थाने पहुंचा।

विज्ञापन
Businessman Kidnapping Case Surrender of accused in film style
आरोपी का फिल्मी स्टाइल में आत्मसमर्पण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोंडा में विधानसभा चुनाव में बुलडोजर की गूंज अभी थमी नहीं कि यह फार्मूला गोंडा पुलिस ने भी अपनाना शुरू कर दिया है। छपिया थाने में व्यापारी अपहरण कांड के एक आरोपी ने मैं आत्मसमर्पण कर रहा हूं, मुझे गोली मत मारो स्लोगन लिखी तख्ती हाथ में लेकर आत्मसमर्पण किया। इस तस्वीर की खूब चर्चा हो रही है। 
विज्ञापन


छह मार्च को छपिया थाना क्षेत्र के करनपुर से गल्ला व्यापारी सील प्रसाद उर्फ बब्लू का उसकी दुकान से मारुति ऑल्टो कार सवार चार बदमाशों ने अपहरण कर लिया था और बीस लाख रुपये की मांग की। बाद में 10 लाख रुपये देने की सहमति पर उसे छोड़ दिया गया। 
विज्ञापन


इसी मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी रवि प्रकाश उर्फ रिंकू को आठ मार्च ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 13 मार्च को मुठभेड़ के दौरान दो आरोपी जुबैर व राजकुमार यादव को गिरफ्तार किया गया। एक आरोपी फरार था, जिसकी तलाश पुलिस को सरगर्मी से थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अगली कड़ी में मंगलवार को फरार आरोपी गौतम सिंह फिल्मी अंदाज में हाथ में तख्ती लिए थाने आया और बाकायदा अपने आत्मसमर्पण की घोषणा की। चर्चा इसलिए भी हो रही है कि थाने में आते समय उसका वीडियो बनाया जा रहा था, और पुलिस जिसकी तलाश में जूझ रही थी जैसे उसके आने का इंतजार कर रही थी। 


इतना ही नहीं सामान्य फरियादी से कड़क अंदाज में बात करने वाली मित्र पुलिस की पूछताछ भी अलग ही थी। खैर, बाद में बकायदा आते और पूछताछ करते हुए वीडियो सार्वजनिक कर मित्र पुलिस ने इसे अपनी उपलब्धि में जोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed