फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Businessman kidnapped and robbed of 1.28 lakh

Lucknow News: कारोबारी को अगवा कर लूटे 1.28 लाख

Sun, 12 Jul 2026 02:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Businessman kidnapped and robbed of 1.28 lakh
गुडंबा। जानकीपुरम क्षेत्र में सोलर पैनल कारोबारी अभिषेक सिंह को अगवा कर असलहे के बल पर पीटने और 1.28 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कराने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने उनकी चेन, लॉकेट और अंगूठी भी लूट ली। देर रात उन्हें गोमतीनगर स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क के बाहर छोड़कर आरोपी भाग गए। सीतापुर के मिश्रिख निवासी अभिषेक सिंह ने बताया कि उनकी राम औतार इंटरप्राइजेज नाम से सोलर पैनल लगाने की फर्म है। नौ जुलाई की शाम करीब पांच बजे वह जानकीपुरम की साईं विहार कॉलोनी में एसबीआई के फील्ड ऑफिसर विनय त्रिपाठी के घर सोलर पैनल लगाने का सामान लेकर पहुंचे थे। इसी दौरान दुबग्गा की शंकर विहार कॉलोनी निवासी परिचित साहिल ने उन्हें फोन कर चाय पीने के बहाने अपनी एसयूवी में बुला लिया। गाड़ी में साहिल, हिमांशु समेत पांच लोग पहले से बैठे थे। भवानी बाजार चौराहे पर दो अन्य युवक भी वाहन में सवार हो गए।
विज्ञापन

आरोपियों ने तमंचा कनपटी पर सटाकर उन्हें पीटा और गले से लॉकेट लगी चेन व अंगूठी उतरवा ली। आरोपियों ने उन्हें इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे से भूतनाथ मार्केट ले जाकर चेन और अंगूठी बेचने का प्रयास किया, पर सफल नहीं हुए। इसके बाद आरोपी उन्हें गोमतीनगर की ओर ले गए और शहर में घुमाते रहे। एसयूवी में बंधक बनाने के दौरान जान से मारने की धमकी देकर आरोपियों ने उनसे पहले 28 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कराए। इसके बाद दबाव बनाकर उनके मित्र प्रियांशु शर्मा और ममेरे भाई सोनू सिंह से 50-50 हजार रुपये मंगवाकर कुल 1.28 लाख रुपये हिमांशु के बैंक खाते में ट्रांसफर करा लिए।
विज्ञापन

मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सक्रिय हुई पुलिस
अभिषेक के भाई आलोक सिंह और अन्य परिजन उन्हें तलाशते हुए लखनऊ पहुंचे। परिजनों का आरोप है कि साहिल उन्हें भी शहर में इधर-उधर घुमाता रहा। बाद में नादरगंज पुलिस चौकी को घटना की सूचना दी गई। आरोपी रात करीब 10 बजे अभिषेक को जनेश्वर मिश्र पार्क के बाहर छोड़कर भाग गए। परिजनों का कहना है कि उसी रात जानकीपुरम थाने में तहरीर दी गई, लेकिन दो दिन तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। शनिवार को मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस सक्रिय हुई। इंस्पेक्टर जानकीपुरम विनोद कुमार तिवारी ने बताया कि अपहरण की बात गलत है। घटनास्थलों और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed