{"_id":"6a6bbb0749a404fca001e2ae","slug":"businessman-duped-of-66-lakh-rupees-under-the-pretext-of-investment-lucknow-news-c-13-lko1096-1852599-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: निवेश के नाम पर कारोबारी से 66 लाख रुपये की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: निवेश के नाम पर कारोबारी से 66 लाख रुपये की ठगी
Fri, 31 Jul 2026 02:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 31 Jul 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। बीबीडी स्थित कपीस विहार कॉलोनी निवासी कारोबारी राजीव कुमार सिंह ने अभिषेक पांडेय और शिवा पर निवेश के नाम पर 66 लाख रुपये खाते से निकालने का आरोप लगाया है। उन्होंने बुधवार को आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।
राजीव के अनुसार वह जिओवांटा प्रा. लि. कंपनी के मालिक हैं। एक माह पहले अभिषेक ने उनके कारोबार में निवेश का झांसा दिया। उन्होंने अभिषेक के कहने पर आईसीआईसीआई बैंक खुर्रमनगर शाखा में चालू खाता खुलवाया। 14 जुलाई को अभिषेक उन्हें अपने दोस्त शिवा से मिलाने दिल्ली ले गया। दिल्ली में अभिषेक ने उनसे बैंक खाते की जानकारी, सिम कार्ड, चेकबुक, डेबिट कार्ड और ईमेल आईडी ले ली। शिवा से मुलाकात न होने पर वह लखनऊ लौट आए। 16 जुलाई को उनके खाते से तीन घंटे में 66 लाख रुपये निकाल लिए गए। इंस्पेक्टर राम सिंह ने बताया कि मामले की विवेचना अरविंद कुमार कर रहे हैं। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।