{"_id":"69f909a900991ca0cc07f4d8","slug":"businessman-and-two-others-swindled-out-of-lakhs-over-land-deal-lucknow-news-c-13-lko1096-1722081-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: कारोबारी व दो अन्य से जमीन के नाम पर लाखाें ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: कारोबारी व दो अन्य से जमीन के नाम पर लाखाें ठगे
Tue, 05 May 2026 02:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 05 May 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। जालसाजों ने कारोबारी समेत तीन लोगों से जमीन के नाम पर लाखों रुपये ठग लिए। पीड़ितों ने कृष्णानगर और बिजनौर थाने में आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
आलमबाग के मधुबन नगर निवासी कारोबारी विमल कुमार पांडेय ने बताया कि 2016 में छोटा बरहा निवासी एलआईसी एजेंट सतीश कुमार शुक्ला ने उन्हें सरोजनीनगर में सस्ती जमीन दिलाने का दावा किया। सौदा 52.60 लाख रुपये में तय हुआ था। विमल का आरोप है कि रकम लेने के बाद भी सतीश ने रजिस्ट्री नहीं की। आरोपी 2026 तक उन्हें टरकाता रहा और रकम मांगने पर पर धमकाया। निरीक्षक पीके सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला सही पाए जाने पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
उधर, बिजनौर के आदित्य प्रकाश अक्तूबर 2020 में प्लाॅट खरीदने राजधानी इंफ्रा के दफ्तर पहुंचे थे। आशुतोष यादव ने खुद को कंपनी का प्रतिनिधि व राजनीतिक दल का नेता बताया। 22 अक्तूबर 2020 को आशुतोष यादव, जमीन मालिक जीतू व कर्मचारी सुजीत चौरसिया ने रजिस्ट्री कर दी। बाद में पता चला कि उक्त जमीन किसी और की थी। इसी तरह पीजीआई के प्रदीप कुमार से भी ठगों ने धोखाधड़ी की। निरीक्षक कपिल गौतम ने बताया कि दोनों मामलों की जांच की जा रही है।