{"_id":"61d29b0d80ac5226b80e96ae","slug":"buses-for-seven-cities-will-be-available-from-tomorrow","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: मेरठ समेत सात शहरों में कल से दौड़ेंगी ई-सिटी बसें, मुख्यमंत्री करेंगे वर्चुअली लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: मेरठ समेत सात शहरों में कल से दौड़ेंगी ई-सिटी बसें, मुख्यमंत्री करेंगे वर्चुअली लोकार्पण
Mon, 03 Jan 2022 12:13 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 03 Jan 2022 12:13 PM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चार जनवरी को सात शहरों के लिए बस सेवा का वर्चुअल लोकार्पण करेंगे। इन शहरों में मेरठ, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, अलीगढ़, आगरा, मथुरा शामिल हैं।
विज्ञापन
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर के बाद सात अन्य शहरों में चार जनवरी से ई-सिटी बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। इन शहरों में मेरठ, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, अलीगढ़, आगरा, मथुरा शामिल हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चार जनवरी को शाम 5:30 बजे लखनऊ से इन बसों का वर्चुअली लोकार्पण करेंगे।
विज्ञापन
इन सात शहरों में 75 ई-बसें चलेंगी। बताया जा रहा है कि मेरठ में 15 और अन्य शहरों में 10-10 सिटी बसें चलेंगी। हालांकि अभी इन बसों का निदेशालय स्तर पर शहरों के हिसाब से आवंटन नहीं हुआ है। इन बसों का पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल पर संचालन होगा।
विज्ञापन
नगरीय परिवहन निदेशालय के संयुक्त निदेशक अजीत सिंह ने बताया कि तीन जनवरी की शाम तक संबंधित शहरों में ये बसें पहुंच जाएंगी। बसों के संचालन का जिम्मा पीएमआई कंपनी को सौंपा गया है। इन बसों के चलने से लोगों का सफर सुगम होगा।
विज्ञापन