फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Buses for religious places from Lucknow.

Lucknow: नवरात्र पर आज से एक माह तक धार्मिक स्थलों के लिए अतिरिक्त बसें चलेंगी, यहां से लें जानकारी

Tue, 09 Apr 2024 01:38 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 09 Apr 2024 01:38 PM IST
सार

आज नवरात्र के पहले दिन से एक महीने तक धार्मिक स्थलों के लिए अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा। जानें- कितने बजे, कहां के लिए मिलेंगी बसें?

विज्ञापन
Buses for religious places from Lucknow.
- फोटो : amarujala

विस्तार

नवरात्र पर परिवहन निगम मंगलवार से धार्मिक स्थलों के लिए एक महीने तक राजधानी से अतिरिक्त बसें चलाएगा। इससे माता रानी के दर्शन करने जाने वालों को सहूलियत रहेगी।

विज्ञापन


अफसरों ने बताया कि नवरात्र पर श्रद्धालु मां पाटेश्वरी देवी, विंध्यवासिनी मंदिर, पूर्णागिरि, मां चंद्रिका देवी और मध्य प्रदेश के मैहर के साथ दतिया स्थित पीतांबरा पीठ जाते हैं। यूपी रोडवेज की बसें इन्हें धार्मिक स्थलों तक या राज्यों की सीमा तक पहुंचाएंगी। हेल्पलाइन नंबर 8726005893 पर इन अतिरिक्त बसों की जानकारी ले सकते हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - चुनावी 'धनतेरस' में नेताओं वाली गाड़ियों ने तोड़े बिक्री के रिकॉर्ड, जनवरी से मार्च के बीच इतनी कार बिकीं
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - बृजभूषण ने ठुकराया भाजपा का ये प्रस्ताव, इस सीट पर फंसा पेच... अब पार्टी को कोर्ट के फैसले का इंतजार


कितने बजे, कहां के लिए मिलेंगी बसें
- कैसरबाग से सुबह 5:30 से शाम साढ़े पांच बजे तक चंद्रिका देवी के लिए तीन नंबरप्लेट फॉर्म से।
- सुबह 5:30 बजे अयोध्या धाम के लिए कैसरबाग के प्लेटफार्म नंबर तीन से हर घंटे मिलेंगी बसें।
- सुबह छह बजे से हर दो घंटे पर बलरामपुर स्थित मां पाटेश्वरी शक्ति पीठ के लिए कैसरबाग से बसें।

- सुबह 6:30 बजे नैमिषारण्य के लिए हर आधे घंटे पर कैसरबाग के प्लेटफार्म नंबर 15 से बसें।
- नैमिषारण्य के लिए सीतापुर व अवध डिपो की बसें कैसरबाग से हर घंटे जाएंगी।
- कैसरबाग से हरिद्वार के लिए सुबह सात और शाम सात बजे एसी व साधारण बसें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed