फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bus strike in uttar pradesh.

सोमवार रात से शुरू होगी बसों की हड़ताल

Mon, 20 Oct 2014 02:35 AM IST
नरेश शर्मा/अमर उजाला, लखनऊ
नरेश शर्मा/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 20 Oct 2014 02:35 AM IST
विज्ञापन
bus strike in uttar pradesh.

परिवहन निगम के संविदा ड्राइवरों और कंडक्टरों ने सोमवार आधी रात से बसों का चक्का जाम करने का ऐलान किया है।

विज्ञापन


संविदा कर्मियों ने रविवार को लखनऊ सहित अन्य जिलों के बस अड्डों पर जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया और एक बेटिकट यात्री पर संविदा खत्म करने के आदेश को निरस्त करने की मांग की।

संविदा यूनियन के अध्यक्ष कन्हैया पांडेय ने बताया कि आलमबाग बस अड्डे पर 200 से अधिक संविदा कर्मियों ने जुलूस निकालकर कार्य बहिष्कार का आह्वान किया।

वहीं, निगम ने संविदा कर्मियों के कार्य बहिष्कार के मद्देनजर सभी वैकल्पिक इंतजाम पूरे कर लिए हैं।

इसके लिए एजेंसी से संविदा पर ड्राइवरों एवं कंडक्टरों का चयन किया गया है जो हड़ताल के दौरान बसों का संचालन करेंगे।

वहीं, सोमवार से बस अड्डों पर पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी जाएगी जिससे ड्यूटी करने वाले संविदा ड्राइवरों व कंडक्टरों को जबरन रोका न जा सके।
 
दिवाली स्पेशल बसों का संचालन शुरू
उधर, रोडवेज की दिवाली स्पेशल बसों का संचालन रविवार को शुरू हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed