फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bus station will be renovated on PPP model, facilities will increase

Lucknow News: पीपीपी मॉडल पर संवरेगा बस स्टेशन, बढ़ेंगी सहूलियतें

Sat, 24 Feb 2024 01:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 24 Feb 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
Bus station will be renovated on PPP model, facilities will increase
रायबरेली। परिवहन निगम का बस स्टेशन अब पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल के रूप में संवरेगा। टेंडर प्रक्रिया निरस्त होने के बाद अब शासन स्तर पर तकनीकी मूल्यांकन के बाद वित्तीय बिड खोली जा चुकी है। जल्द ही अत्याधुनिक बस स्टेशन का काम शुरू होगा, जिससे यात्रियों को बड़ी सहूलियतें मिलेंगी।
विज्ञापन


शासन ने वर्ष 2022 में परिवहन निगम के शहर स्थित बस स्टेशन को पीपीपी मॉडल पर विकसित कराने का निर्णय लिया था। इसके लिए दिसंबर 2022 में टेंडर प्रक्रिया शुरू की गई थी। उम्मीद थी कि टेंडर होने के बाद जल्द ही स्टेशन को अत्याधुनिक बनाने का काम शुरू हो जाएगा, लेकिन बस स्टेशन को पीपीपी मॉडल पर बनाने के लिए कोई टेंडर ही नहीं आए। इस कारण पूर्व में टेंडर प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी।
विज्ञापन

शासन स्तर पर दोबारा टेंडर प्रक्रिया शुरू कराकर स्टेशन को मॉडल बनाने का प्रयास शुरू किया। तकनीकी मूल्यांकन के बाद वित्तीय बिड खोली जा चुकी है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद जिले को पीपीपी मॉडल का बस स्टेशन उपलब्ध कराने का काम शुरू हो जाएगा। स्टेशन के विकसित होने के बाद यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलनी शुरू हो जाएंगी। एयरपोर्ट की तरह बस स्टेशन को भी तैयार करने का प्रस्ताव है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तो वर्कशॉप हटने के बाद मिल जाएगी पर्याप्त जमीन
शहर की घनी आबादी में रोडवेज का बस स्टेशन होने के कारण जाम से लोगों को परेशान होना पड़ता है। वर्कशॉप व स्टेशन एक ही परिसर में हैं। शासन की मंशा पर झकरासी के पास जमीन चिन्हित की गई है। सूत्रों का कहना है कि वर्कशॉप झकरासी के पास जा सकता है, क्योंकि वर्कशॉप के बाहर जाने के बाद मॉडल स्टेशन के लिए पर्याप्त जगह मिल जाएगी।


डिपो को पीपीपी मॉडल पर विकसित करने का प्रस्ताव है। इसके लिए शासन स्तर पर प्रक्रिया भी चल रही है। मॉडल स्टेशन बनने के बाद यात्रियों की सहूलियतें बढ़ जाएंगी।
- एमएल केसरवानी, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक-रायबरेली डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed