फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bus service will start from lucknow to raebareli, Barabanki and Unnao.

Bus service: रायबरेली, बाराबंकी, उन्नाव के गांवों तक चलेंगी 24 बसें, इसी महीने शुरू होगी ये सुविधा

Mon, 03 Jul 2023 01:51 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 03 Jul 2023 01:51 PM IST
सार

लखनऊ से रायबरेली, बाराबंकी और उन्नाव के लिए बस सेवाएं इसी महीने शुरू हो रही हैं। इसके लिए 24 बसों को बेड़े में शामिल किया गया है।

विज्ञापन
Bus service will start from lucknow to raebareli, Barabanki and Unnao.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

ग्रामीण क्षेत्रों को रोडवेज बस सेवा से जोड़ने की योजना के अंतर्गत लखनऊ से सटे जिलों के गांवों तक 24 साधारण बसें चलाने की तैयारियां पूरी हो गई हैं। ये बसें रायबरेली, बाराबंकी व उन्नाव के गांवों के लिए चलाई जाएंगी। इसी महीने से यह सुविधा मिल जाएगी।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम की ओर से ऐसे गांवों की सूची तैयार करवाई गई, जहां रोडवेज बस सेवाएं यात्रियों को नहीं मिल पा रही हैं। इसमें लखनऊ, रायबरेली, उन्नाव, प्रतापगढ़, वाराणसी सहित प्रदेशभर के जिलों के गांवों को शामिल किया गया। असेवित गांवों तक बस चलाने का खाका तैयार हुआ है और क्रमबद्ध ढंग से बसों के संचालन को अनुमति दी जानी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - लखनऊ बन रहा तस्करी के सोने की सबसे बड़ी मंडी, रोजाना हो रही 15 करोड़ की खपत
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - संघ व विहिप ने संभाली प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की कमान, पूरे देश को राममय करने की तैयारी


लखनऊ से जुड़े करीब 900 गांव हैं। इन सभी गांवों तक बसों की सेवाएं पहुंचाने का लक्ष्य है। इसी के अंतर्गत परिवहन निगम प्रशासन ने 24 बसों को लखनऊ के बस बेड़े में शामिल करने की अनुमति दी है। इन बसों के संचालन से रोजाना तीन से चार हजार यात्रियों को राहत होने की उम्मीद जताई जा रही है। ये बसें रोजाना चार चक्कर लगाकर यात्रियों को एक स्थान से दूसरे स्थान पहुंचाने का काम करेंगी।

रोडवेज लखनऊ परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार पुंडीर ने बताया कि नई बसों का संचालन इसी महीने से शुरू हो जाएगा। इसके लिए रूट चार्ट, समय सारिणी, चालक-परिचालक की बसों में ड्यूटी लगाने का काम किया जा रहा है। इससे असेवित गांवों के बीच बसों का बेहतर संचालन हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed