{"_id":"5eb184ef8ebc3e903060020d","slug":"bus-service-will-resume-in-green-zone-districts-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी के ग्रीन जोन वाले जिलों में जल्द शुरू होगी बस सेवा, जारी किए गए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी के ग्रीन जोन वाले जिलों में जल्द शुरू होगी बस सेवा, जारी किए गए निर्देश
Tue, 05 May 2020 08:53 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 05 May 2020 08:53 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम यानी रोडवेज के द्वारा जल्द ही प्रदेश के उन जिलों में बस सेवा शुरू की जाएगी जो कोरोनावायरस के लिहाज से ग्रीन जोन में है। निगम के प्रबंध निदेशक ने मंगलवार उच्च अफसरों साथ बैठक करने के बाद ग्रीन जोन के क्षेत्रीय प्रबंधकों को निर्देश दे दिए हैं। इस निर्देश में कहा गया है कि वह भारत सरकार की गाइड लाइन के अनुसार ही ग्रीन जोन से ग्रीन जोन जिले में बस का संचालन करें।
विज्ञापन
प्रबंध निदेशक डॉ. राजशेखर ने बताया कि ग्रीन जोन के बस संचालन की निगरानी करने के लिए कोविड टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा। प्रबंध निदेशक ने बताया कि संबंधित क्षेत्रीय प्रबंधक अपने अपने ग्रीन जोन के जिलों के जिलाधिकारी से बातचीत कर बसों का संचालन शुरू करेंगे।
विज्ञापन
बस यात्रियों और कर्मियों की सुरक्षा के मद्देनजर प्रत्येक बस में 500 मिली सैनिटाइजर की बोतल उपलब्ध रहेगी। संचालित होने वाली बसें दिन में दो बार सैनिटाइज की जाएंगी। इसके साथ ही प्रत्येक बस अड्डे पर साबुन और हैंड वास की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। बस के चालक और परिचालक बावर्दी नजर आएंगे।
विज्ञापन
अधिकारियों और कर्मचारियों की थर्मल स्क्रीनिंग होगी। वहीं, बस में सफर करने वाले यात्रियों को मुंह पर मास्क लगाना अनिवार्य होगा। जिनके पास मास्क नहीं होगा वह मुंह को रुमाल या फिर अंगोछा से ढक कर रखेंगे। परिक्षेत्र के अफसरों को सभी बस अड्डों पर कोरोना वायरस से बचाव वाले संदेश को चस्पा करना अनिवार्य होगा।