{"_id":"6721416de4a22bb88f020e87","slug":"bus-service-will-be-available-24-hours-fight-to-board-raebareli-news-c-101-1-slko1033-121834-2024-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: 24 घंटे मिलेगी बस सेवा, चढ़ने के लिए मारामारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: 24 घंटे मिलेगी बस सेवा, चढ़ने के लिए मारामारी
Wed, 30 Oct 2024 01:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 30 Oct 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। दीपावली, छठ सहित अन्य पर्वों को लेकर मंगलवार को रोडवेज की 150 बसों का विशेष संचालन शुरू हो गया। दिनभर बसों में चढ़ने और उतरने के लिए मारामारी रही। बस स्टेशन के अलावा सिविल लाइन, रतापुर सहित अन्य चौराहों पर यात्रियों की भीड़ रही। ज्यादातर बसें फुल होकर निकलीं। ऐसे में तमाम यात्रियों को खड़े होकर यात्रा करना पड़ा।
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक दिनेशचंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि यात्रियों को बेहतर सुविधा मुहैया कराने के लिए मंगलवार से बसों का विशेष संचालन किया गया है। दिल्ली रूट पर 10 बसें बढ़ा दी गई हैं। अब दिल्ली रूट पर 20 बसों का संचालन शुरू किया गया है।
इसके अलावा, लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, सुल्तानपुर, गोरखपुर, अयोध्या मांगों पर बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं। जिले के लोकल रूटों डलमऊ, शिवगढ़, सरेनी, जायस, तिलोई, बिसुनपुर, रालपुर, लालगंज, मधुकरपुर सहित अन्य रूटों पर बसें का संचालन पहले की तरह जारी रहा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सभी कर्मचारियों की छुट्टियों को रद्द किया गया है। पहले ही सभी बसों को रूटों पर भेजा गया है। यात्रियों को 24 घंटे बस सेवा की सुविधा मिलेगी। यात्रियों पर किसी भी स्तर पर परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। व्यवस्था पर पूरी नजर रखी जा रही है।