फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bus are not conducted from charbagh to aalambagh till diwali

लखनऊः दिवाली तक इस रूट पर नहीं चलेंगी सिटी बसें

Sun, 08 Nov 2015 03:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 08 Nov 2015 03:44 PM IST
विज्ञापन
bus are not conducted from charbagh to aalambagh till diwali

चारबाग से आलमबाग के बीच अब बसें नहीं चलेंगी। ट्रैफिक पुलिस ने दिवाली तक इस रूट की बसों को डायवर्ट कर दिया है। त्यौहार पर उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए और व्यापारियों के अनुरोध को देखते हुए शनिवार को यह निर्णय लिया गया।

विज्ञापन


इसके साथ ही व्यापारियों ने मेट्रो की बैरीकेडिंग को पीछे कर ज्यादा जगह देने की भी मांग की है। ट्रैफिक पुलिस ने परिवहन विभाग के अफसरों से बातचीत करने के बाद िदवाली तक के लिए इस रूट पर बसों का डायवर्जन कर नई व्यवस्था लागू कर दी है।
विज्ञापन


ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, आलमबाग में मेट्रो निर्माण के चलते सड़क पर लगी बैरिकेडिंग की वजह से सड़क संकरी हो गई है। बाकी सड़क पर लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है। इससे यहां पर रोजाना जाम की स्थिति बनी रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिवाली तक बसों के रूट का हुआ डायवर्जन

bus are not conducted from charbagh to aalambagh till diwali

दिवाली के चलते आलमबाग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने सीओ ट्रैफिक अवनीश मिश्रा संग बैठक की। इसमें व्यापारियों ने दिवाली तक बसों के रूटों में डायवर्जन की मांग की।

ट्रैफिक पुलिस ने परिवहन विभाग के अफसरों से संपर्क कर दिवाली तक बसों के रूट का डायवर्जन किया। इसके अलावा व्यापारियों ने मेट्रो की बैरीकेडिंग को पीछे हटाने के लिए कहा ताकि सड़क चौड़ी हो सके। वहीं बंद पड़े कटों को दोबारा खुलवाने को कहा। मेट्रो अधिकारियों ने जल्द ही उसमें सुधार करने का आश्वासन दिया है।

आलमबाग व्यापार मंडल के प्रशांत भाटिया ने बताया कि मेट्रो की बैरीकेडिंग लगने से लोगों का पैदल गुजरना भी मुश्किल हो गया है। हालांकि खुदाई मार्ग पर बैरीकेडिंग पीछे न होने की बात कही। बाकी जहां पर निर्माण पूरा हो चुका है उस जगह पर बैरीकेडिंग को पीछे करने की मेट्रो अधिकारियों ने हामी भर ली। वहीं सड़क पर अतिक्रमण हटाने पर ट्रैफिक पुलिस पीछे हट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed