{"_id":"5dcee2ba8ebc3e5476177645","slug":"burn-women-died-lucknow-news-lko4924296150","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिलेंडर की पाइप फटने से झुलसी महिला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिलेंडर की पाइप फटने से झुलसी महिला, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमुनहा (श्रावस्ती)। देवरा गांव में शुक्रवार को खाना बनाते समय अचानक गैस सिलेंडर की पाइप फट गई। इसकी चपेट में आने से एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई। परिवारीजन उसे इलाज के लिए रिसिया स्थित एक निजी चिकित्सालय ले गए। यहां से उसे जिला अस्पताल बहराइच रेफर किया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम देवरा निवासी नसीब अहमद की पहली पत्नी की मौत हो चुकी थी। इसके बाद आठ वर्ष पूर्व नसीब अहमद ने बहराइच के थाना रिसिया अंतर्गत ग्राम पुरैनी निवासी आसमा (32) से निकाह किया था। शुक्रवार सुबह आसमा रसोई गैस पर खाना पका रही थी।
इसी बीच अचानक सिलेंडर से जुड़ी पाइप फट गई। इससे आग की चपेट में आने से आसमा गंभीर रूप से झुलस गई। उसे परिवारीजनों ने इलाज के लिए रिसिया के एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां से आसमा को चिकित्सक ने जिला अस्पताल बहराइच रेफर कर दिया। जहां पहुंचते ही आसमा की मौत हो गई।