{"_id":"5fe890494b582d03f83e3afe","slug":"burn-unit-to-start-soon-in-seven-district-hospitals","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात जिला अस्पतालों में जल्द शुरू होगी बर्न यूनिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात जिला अस्पतालों में जल्द शुरू होगी बर्न यूनिट
Sun, 27 Dec 2020 07:16 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sun, 27 Dec 2020 07:16 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश के सात जिला अस्पतालों सीतापुर, फर्रुखाबाद, सिद्धार्थनगर, सोनभद्र, मुरादाबाद, गाजियाबाद और इटावा में प्लास्टिक सर्जरी और बर्न यूनिट शुरू होगी। शासन ने इसके लिए 4.96 करोड़ रुपये जारी किए हैं। प्रत्येक बर्न यूनिट के लिए 70.89 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
गौरतलब है कि प्रदेश में हादसे में घायल और एसिड अटैक के पीड़ितों के इलाज के लिए प्लास्टिक सर्जरी और बर्न यूनिट बनाने का फैसला किया गया था। लगभग पांच साल से इसके लिए कार्यवाही चल रही है। इसके अंतर्गत सात जिलों में प्लास्टिक सर्जरी एवं बर्न यूनिट की स्थापना के लिए शासन ने बजट की व्यवस्था की है। इससे संयुक्त चिकित्सालयों में यूनिट के संचालन, उपकरण और अन्य व्यवस्थाएं की जाएंगी। इसमें दो लाख से कम की खरीद के लिए जेम पोर्टल और उससे अधिक की खरीद यूपी मेडिकल सप्लाई कॉर्पोरेशन से करना अनिवार्य किया गया है।
मिशन कल्याणी के तहत आठ अस्पतालों को मिलेगी एक्स-रे मशीन
वहीं, मिशन कल्याणी के तहत आठ जिलों में एक्स-रे मशीनें स्थापित की जाएंगी। इसके तहत जिला संयुक्त चिकित्सालय कासगंज, संतकबीरनगर, औरैया, बागपत, संभल, शामली, जिला चिकित्सालय खीरी और हापुड़ में एक्स-रे मशीन के लिए 4.80 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। एक मशीन की कीमत 60 लाख रुपये निर्धारित की गई है।