फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bunkers built at two places, armed soldiers will be ready

Lucknow News: दो स्थानों पर बने बंकर, सशस्त्र जवान रहेंगे मुस्तैद

Thu, 09 Jan 2025 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 09 Jan 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Bunkers built at two places, armed soldiers will be ready
बछरावां (रायबरेली)। महाकुंभ को देखते हुए प्रशासन ने जिले की सीमा पर व कस्बे में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई। इसके तहत कस्बे के बस स्टॉप चौराहा व टोल प्लाजा के पास बंकर बनाने का काम शुरू हो गया हैं। इन दोनों स्थानों पर सशस्त्र जवानों की तैनाती करने की तैयारी है। इसके साथ ही हाइवे के कई प्वाइंटों पर वज्र वाहन के साथ पुलिस टीमें तैनात की जाएंगी।
विज्ञापन


सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस की ओर से चिह्नित संवेदनशील स्थानों पर वज्र वाहन के साथ पुलिस टीमें तैनात रहेंगी। महाकुंभ के पहले शाही स्नान की शुरुआत होने में अब सिर्फ चार दिन शेष हैं। इसे देखते हुए जिले की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की जा रही है। बुधवार को क्षेत्राधिकारी यादुवेंद्र बहादुर पाल व प्रभारी निरीक्षक ओपी तिवारी ने बंकर निर्माण का मुआयना किया।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि महाकुंभ के आयोजन को लेकर लखनऊ से प्रयागराज तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। जिले की सीमा चुरुआ टोल प्लाजा व कस्बे में बस स्टॉप चौराहे पर बंकर बनाए जा रहे हैं। इन स्थानों पर पुलिस व सशस्त्र जवान मौजूद रहेंगे। सड़क पर आने जाने वालों की हर गतिविधि पर कड़ी नजर रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed