फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bullion trader did cash transaction of 500 crore

बुलियन कारोबारी ने किया 500 करोड़ का नकद लेन-देन, सराफ का दावा- सभी दस्तावेज हैं उसके पास

Thu, 13 Jun 2019 01:07 AM IST
सौरभ दिक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: सौरभ दिक्षित Updated Thu, 13 Jun 2019 01:07 AM IST
विज्ञापन
Bullion trader did cash transaction of 500 crore
money
आयकर विभाग की टीम ने चौक सराफा मार्केट के बुलियन (सोना-चांदी के ईंट व सिल्ली) कारोबारी अमित अग्रवाल के शोरूम की जांच से जो दस्तावेज जब्त किए हैं, उससे एक साल में 500 करोड़ रुपये के लेन-देन का खुलासा हुआ है।
विज्ञापन


इस खुलासे की आयकर की टीम ने तो पुष्टि नहीं की, लेकिन बुलियन कारोबारी अमित अग्रवाल ने माना और कहा कि उसने सोने की जो भी खरीद-फरोख्त की है, उसके दस्तावेज हैं। आयकर विभाग की जांच इकाई ने 10 जून दोपहर करीब दो बजे चौक के गुलब्बो मार्केट स्थित अमित अग्रवाल के शोरूम पर सर्वे शुरू किया था।
विज्ञापन


आयकर अफसरों ने बीते मंगलवार को रात तीन बजे तक यानी 13 घंटे तक शोरूम का ताला बंद कर दस्तावेज खंगाले। सर्वे के दौरान टीम को सोने की खरीद-फरोख्त और लेन-देन के जितने भी बिल मिले, उसको जब्त कर लिया। बुलियन कारोबारी के शोरूम से जब्त दस्तावेजों और बिलों का अफसर मूल्यांकन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अफसरों के कब्जे में सोने की खरीद-फरोख्त के जो बिल हैं, उसमें 500 करोड़ रुपये के नकद लेन-देन दर्ज हैं। आयकर विभाग को अंदेशा कि कारोबारी ने इस कारोबार पर कोई इनकम टैक्स नहीं भरा है।
 
सुनवाई के लिए आज तलब
आयकर विभाग ने बुलियन कारोबारी अमित अग्रवाल को बृहस्पतिवार को सुनवाई के लिए तलब किया गया है। अमित अग्रवाल ने बताया कि उसको जांच इकाई के डीडीई रवि मेहरोत्रा के समक्ष पेश होना पड़ेगा। इसके लिए कोई नोटिस नहीं भेजी, बल्कि मोबाइल फोन के जरिये कॉल किया गया है।   

2000 करोड़ का टर्नओवर
चौक में चांदी की रिफाइनरी से कारोबार शुरू करने वाले अमित अग्रवाल ने श्रीकृष्णा ट्रेडर्स फर्म के जरिए सोने का बुलियन कारोबार शुरू किया। अमित चौक में बड़े बुलियन कारोबारियों से सोना खरीद करके वहीं पर छोटे कारोबारियों को बेचने का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान में उनकी फर्म का लगभग 2000 करोड़ रुपये के कारोबार का सालाना टर्नओवर है।


चार बड़े कारोबारियों की भी हो सकती हैं जांच
आयकर के सर्वे और दस्तावेजों को जब्त किए जाने के बाद अमित अग्रवाल के संग कारोबार करने और 52 किलो सोना गिरवी रखने वाले चार कारोबारी भी विभाग की राडार पर हैं। इनके ऊपर किसी भी समय शिकंजा कस सकता है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, दस्तावेजों की जांच जारी है। बुलियन व्यापारी ने 52 किलो सोना गिरवी रखा था, जिसको वह छुड़ा नहीं सका। यह सोना गिरवी रखने वालों ने जब्त कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed