{"_id":"68868fdc06522338aa09fd0c","slug":"bullies-beat-up-e-rickshaw-driver-accused-of-firing-lucknow-news-c-13-knp1050-1311947-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: दबंगों ने ई रिक्शा चालक को पीटा, फायरिंग का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: दबंगों ने ई रिक्शा चालक को पीटा, फायरिंग का आरोप
Mon, 28 Jul 2025 02:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 28 Jul 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। दुबग्गा में शनिवार शाम किराये के विवाद में गद्दी बगिया गांव निवासी आहद व उसके साथियों ने भमरौली शाहपुर निवासी ई रिक्शा चालक करन को पीट दिया। बीच-बचाव में उनकी चाची व चचेरे भाई को भी पीटा गया। आरोपियों ने उसी रात गांव में तोड़फोड़ की। आहद पर तीन राउंड हवाई फायरिंग और लूट करने का भी आरोप है। दुबग्गा पुलिस ने तीन नामजद व 59 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
भमरौली शाहपुर निवासी दीपक लोधी के मुताबिक शनिवार रात मां सुनीता और भाई दीपांशु चचेरे भाई करन के साथ ई रिक्शा से दवा लेकर घर लौटी रही थीं। रास्ते में आहद भी ई रिक्शे में सवार हो गया। गांव पहुंचने पर आहद बिना किराया दिए ही जाने लगा। दीपक का आरोप है कि विरोध पर आरोपी व उसके अज्ञात साथियों ने करन को पीट दिया। बीच-बचाव करने पर दीपांशु और मां को भी पीटा। मामले की शिकायत दीपांशु ने पुलिस से की।
पुलिस पर आरोपी को छोड़ने का आरोप
दीपक का आरोप है कि दुबग्गा पुलिस ने आहद को पकड़ने के कुछ देर बाद बिना कार्रवाई के छोड़ दिया। इसके बाद रात करीब 11 बजे आहद, नफीस व 60 लोग गांव आ धमके। उन्होंने वाहनों के शीशे, मकान के बाहर लगा पाइप तोड़ने के साथ एक क्लीनिक में तोड़फोड़ की। आहद ने तीन राउंड हवाई फायरिंग भी की। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी भाग निकले। पूरी रात पुलिस बल गांव में तैनात रहा। रविवार को एसीपी काकोरी शकील अहमद गांव पहुंचे और जायजा लिया। एसीपी के मुताबिक आहद, नफीस, नजर अहमद व 59 अन्य पर केस दर्ज किया गया है। नजर अहमद को गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस की दो टीमें दबिश दे रही हैं।