{"_id":"5d170d368ebc3e3c88215341","slug":"bullet-fired-head-shot-to-a-women-in-lucknow-son-ran-police-caught","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मां को खून से लथपथ देख बेटी के उड़े होश, मौके पर पहुंची पुलिस ने भाग रहे बेटे को दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मां को खून से लथपथ देख बेटी के उड़े होश, मौके पर पहुंची पुलिस ने भाग रहे बेटे को दबोचा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Sat, 29 Jun 2019 04:59 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
छानबीन करते एसएसपी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लखनऊ में गुडंबा के गढ़ी इलाके में शुक्रवार देर रात 45 वर्षीय महिला प्रेमा यादव की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात की सूचना पर इंस्पेक्टर रीतेंद्र प्रताप सिंह फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे तो प्रेमा का बेटा देवेंद्र मौके से भागने लगा। पुलिस ने उसे संदिग्ध मानते हुए दबोच लिया। इंस्पेक्टर का कहना है कि देवेंद्र शराब का लती है और अक्सर शराब पीकर परिवारीजनों से झगड़ा व मारपीट करता है। परिवारीजनों का कहना है कि शुक्रवार रात भी उसका मां से झगड़ा हुआ था। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है।
2 of 5
छानबीन करती पुलिस
- फोटो : amar ujala
इंस्पेक्टर ने बताया कि वारदात रात करीब 11 बजे हुई। प्रेमा यादव तीन बेटे जितेंद्र, सुवेंद्र और देवेंद्र व चार बेटियों रजनी, लालवती, निशा और सोनी के साथ रहती हैं। उनके पति प्रेम शंकर यादव की पांच साल पहले गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। प्रेमा का बेटा देवेंद्र शराब का लती है।
3 of 5
छानबीन करती पुलिस
- फोटो : amar ujala
शुक्रवार शाम वह शराब के नशे में धुत होकर घर आया। प्रेमा ने उसे टोका तो वह झगड़ा करने लगा। उसने गाली-गलौज की। विरोध पर मां को पीट दिया। नशे की हालत में उसने प्रेमा के सिर पर तमंचा सटाकर गोली चला दी। गोली आरपार हो गई। प्रेमा चीखते हुए जमीन पर गिर पड़ीं। परिवारीजनों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तो देवेंद्र भागने लगा। पुलिस ने उसे दौड़ाकर दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
छानबीन करती पुलिस
- फोटो : amar ujala
हालांकि, देवेंद्र की बहन लालवती के मुताबिक वह घर पर ही नहीं था। उसने बताया कि रात को वह मकान की पहली मंजिल पर खाना पका रही थी जबकि बाकी बहनें छत पर लेटी थीं। उसने बताया कि मां रोटी देने नीचे गई तभी गोली चलने की आवाज आई। वह नीचे भागी तो मां को खून से लथपथ पड़ा देख होश उड़ गए।
विज्ञापन
5 of 5
छानबीन करते एसएसपी
- फोटो : amar ujala
उसने बताया कि बड़ा भाई जितेंद्र अपनी बुआ के घर चिनहट गया था। सुवेंद्र घर पर जबकि देवेंद्र खेतों में था। इंस्पेक्टर का कहना है कि देवेंद्र पर स्पोर्ट्स कॉलेज के खिलाड़ी रंगराजन की हत्या का भी आरोप है। उसे जेल भेजा था। वह जमानत पर है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।