{"_id":"59bb82c64f1c1b24688b4abd","slug":"bukkal-nawab-praise-modi-and-yogi-similar-to-mahatma-gandhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सपा के पूर्व एमएलसी ने महात्मा गांधी से की योगी और मोदी की तुलना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा के पूर्व एमएलसी ने महात्मा गांधी से की योगी और मोदी की तुलना
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 15 Sep 2017 01:30 PM IST
विज्ञापन
बुक्कल नवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले सपा के पूर्व एमएलसी बुक्कल नवाब अब एक पोस्टर को लेकर चर्चा में हैं।
विज्ञापन
लखनऊ के हजरतगंज क्षेत्र में बुक्कल नवाब द्वारा लगवाए गए पोस्टर में योगी और मोदी की तुलना महात्मा गांधी से की गई है।
'भारतवर्ष में गांधी जी का दूसरा रूप' शीर्षक से लगे इस पोस्टर में गांधी जी, सीएम योगी आदित्यनाथ और पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यों में समानता दिखाते हुए उन्हें गांधी जी के बराबर का दर्जा दिया गया है।
बुक्कल नवाब
पोस्टर में लिखा गया है कि भारत से अंग्रेजों का बोरिया बिस्तर महात्मा गांधी से बंधवाया और भ्रष्टाचार का बोरिया बिस्तर नरेंद्र मोदी ने। पोस्टर में योगी की तारीफ में भी कोई कमी नहीं छाड़ी गई है।
योगी को गरीब, मजदूर और किसानों का हमदर्द बताया गया है और अपराधियों और भ्रष्टाचारियों का सरदर्द।
गौरतलब है कि बुक्कल नवाब ने सपा से इस्तीफा देकर बीजेपी को ज्वॉइन कर लिया था। उनके साथ यशवंत सिंह और बसपा के एमएलसी जयवीर सिंह ने भी इस्तीफा दिया था।
29 जुलाई को अमित शाह के लखनऊ दौरे के बाद इन तीनों ने बीजेपी का दामन थाम लिया था।

ये है वो पोस्टर
ये है वो पोस्टर जिसे बुक्कल नवाब ने मोदी और योगी की तुलना महात्मा गांधी से करते हुए लगवाया है।