{"_id":"67c613369099234fbe0c381a","slug":"builder-duped-rs-45-lakh-in-the-name-of-providing-plot-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1101954-2025-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: प्लॉट दिलाने के नाम पर बिल्डर ने 45 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: प्लॉट दिलाने के नाम पर बिल्डर ने 45 लाख ठगे
Tue, 04 Mar 2025 02:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 04 Mar 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
प्लॉट दिलाने के नाम पर बिल्डर ने 45 लाख ठगे
लखनऊ। कृष्णानगर के इंद्रलोक कॉलानी में रहने वाले राजेश कुमार पांडेय ने पीजीआई थाने में बिल्डर आसिफ सिद्दीकी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है। आरोप है कि नोएडा में प्लॉट दिलाने के नाम पर आरोपी ने उनसे 45 लाख रुपये लेकर हड़प लिए।
पीड़ित का कहना है कि गुड़गांव निवासी दोस्त सुमित कुमार के जरिये उनकी मुलाकात आसिफ से हुई थी। आरोप है कि आसिफ ने उनसे नोएडा के नगला नारायण सिंह कलौली बांगर में सस्ता प्लॉट दिलाने की बात कही थी। प्लॉट देखकर पीड़ित ने अगस्त 2022 में एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर कर दिया था। गवाही में कृष्णानगर के मनीष यादव और मुजफ्फरनगर के राजू ने हस्ताक्षर किए थे। राजेश ने एग्रीमेंट के बाद 20 लाख कैश और 10 व 15 लाख के दो चेक दिए थे। पुलिस का कहना है कि साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।