फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Build a cowshed, the government will give thirty acres of land and four thousand cows

UP News : गोशाला बनाओ, तीस एकड़ जमीन और चार हजार गायें देगी सरकार, गोकुल व नंद बाबा पुरस्कार दिए गए

Mon, 10 Apr 2023 09:56 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 10 Apr 2023 09:56 PM IST
सार

गोकुल पुरस्कार के अंतर्गत लखीमपुर खीरी की वेलवा मोती समिति के वरुण सिंह को दो लाख का प्रथम पुरस्कार व बदायूं के कुआं डांडा दुग्ध समिति के हरविलास सिंह को डेढ़ लाख रुपये का द्वितीय पुरस्कार मिला है।

विज्ञापन
Build a cowshed, the government will give thirty acres of land and four thousand cows
गौशाला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश सरकार ने गायों को संरक्षण देने एवं इसके सहारे रोजगार शुरू करने के लिए अच्छी पहल शुरू की है। सरकार पीपीपी मॉडल पर गोशाला बनाने की तैयारी कर रही है। इसमें निवेशक को सरकार तीस एकड़ जमीन और चार हजार गायें देगी। पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने बताया कि सरकार गायों के संरक्षण के लिए लगातार प्रयास कर रही है। खास तौर पर छुट्टा गायों को आसरा देने के लिए गोशालाएं बनाई जा रही हैं।

विज्ञापन


अब ऐसी गोशालाएं बनाने की तैयारी हैं जो पीपीपी मॉडल पर बनेंगी। यहां गोशाला बनाने पर निवेशक को सरकार तीस साल के लिए तीस एकड़ जमीन का पट्टा देगी। साथ में चार हजार देसी नस्ल की गायें दी जाएंगी। सब निशुल्क होगा। उन्नत प्रजाति विकसित करने के लिए कृत्रिम गर्भाधान की सुविधा देंगे। उन्होंने कहा कि यहां गायों के लिए चारा आदि, गोशाला बाउंड्री आदि की व्यवस्था निवेशक करेंगे। साथ ही वहां वह सीएनजी, पीपीजी, मूर्तियां बनाने आदि काम कर सकेंगे। इससे उन्हें लाभ होगा और रोजगार के साधन विकसित होंगे।
विज्ञापन


27 जिलों से नहीं मिला ब्यौरा
गो आश्रय स्थलों में कितने गोवंश हैं और कितने छुट्टा घूम रहे हैं इसके लिए सभी जिलों में नोडल अधिकारी भेजे गए थे। सीएम योगी आदित्यनाथ ने खुद इसकी समीक्षा करते हुए कहा था कि सही ब्यौरा इकट्टा करें। 31 मार्च तक सभी गोवंश को गोशालाओं में भेजना था पर यह कार्य इस तिथि तक पूरा नहीं हो पाया था। ऐसे में सीएम ने नाराजगी जताई थी। सभी नोडल अधिकारी निरीक्षण कर लौट आए हैं और रिपोर्ट दे रहे हैं। बताया गया है कि अभी 28 जिलों की रिपोर्ट तो तैयार हो गई है पर बाकी 27 जिलों की रिपोर्ट अभी बन रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गोकुल व नंद बाबा पुरस्कार से नवाजे गए 145 दुग्ध उत्पादक

पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने प्रदेश में सबसे ज्यादा दूध उत्पादन करने वाले 145 पशुपालकों को नंद बाबा और गोकुल पुरस्कार दिए। इस मौके पर पशुधन मंत्री ने कहा कि पुरस्कृत पशुपालकों ने साबित कर दिया कि यह क्षेत्र भी आय का एक बड़ा जरिया बन सकता है। वह सोमवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में दो वर्षों के पुरस्कारों का वितरण कर रहे थे। कार्यक्रम में 2020-21 के 53 व 2021-22 के 59 उत्पादकों को गोकुल और 2021-22 के 33 जनपद स्तरीय उत्पादकों को नंदबाबा पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि देसी गायों के नस्ल के संरक्षण को प्रोत्साहित किया जा रहा है। ब्रीड़िग में बदलाव कर दो किलो दूध देने वाली देसी गाय 20 किलो दूध देगी, ऐसा प्रयास बरेली में किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार दुग्ध उत्पादकों को समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित करायएगी। इस व्यवसाय में 70 से 80 प्रतिशत भूमिहीन, लघु एवं सीमान्त कृषकों की सहभागिता है। 33 महिला लाभार्थियों को पुरस्कार मिलना महिलाओं की भागीदारी का सशक्त उदाहरण है। अपर मुख्य सचिव डाॅ. रजनीश दुबे ने कहा कि वैश्विक निवेशक सम्मेलन में दुग्ध विकास विभाग को 33 हजार करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। इससे यह व्यवसाय आगे बढ़ेगा।

लखीमपुर खीरी के वरुण सिंह को प्रथम पुरस्कार
गोकुल पुरस्कार के अंतर्गत लखीमपुर खीरी की वेलवा मोती समिति के वरुण सिंह को दो लाख का प्रथम पुरस्कार व बदायूं के कुआं डांडा दुग्ध समिति के हरविलास सिंह को डेढ़ लाख रुपये का द्वितीय पुरस्कार मिला है। नंदबाबा पुरस्कार के तहत मथुरा निवासी भूड़ासानी दुग्ध समिति के हरेन्द्र सिंह को राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान किया गया। गोकुल पुरस्कार में जिला स्तर पर 51 हजार की राशि दी जाती है। नंदबाबा पुरस्कार में विकास खंड स्तर पर 5100, जनपद में 21000 एवं राज्य स्तर पर 51000 रुपये दिए जाते हैं। इस मौके पर दुग्ध आयुक्त शशि भूषण लाल सुशील, कुणाल सिल्कू मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed