फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Budget session of UP Legislature will start from February 20

UP: 20 फरवरी से शुरू होगा विधानमंडल का बजट सत्र, 21 को योगी सरकार पेश कर सकती है दूसरे कार्यकाल का दूसरा बजट

Tue, 07 Feb 2023 12:02 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 07 Feb 2023 12:02 AM IST
सार

21 फरवरी को वित्त मंत्री सुरेश खन्ना वित्तीय वर्ष 2023-24 का बजट प्रस्ताव पेश करेंगे। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सरकार करीब सात लाख करोड़ का बजट पेश कर सकती है। बजट में युवाओं, किसानों, महिलाओं और ढांचागत विकास पर फोकस होगा।

विज्ञापन
Budget session of UP Legislature will start from February 20
यूपी विधानसभा (फाइल फोटो)

विस्तार

प्रदेश सरकार विधानमंडल का बजट सत्र 20 फरवरी से आहूत करने की तैयारी कर रही है। 21 फरवरी को योगी आदित्यनाथ सरकार के दूसरे कार्यकाल का दूसरा बजट पेश किया जा सकता है। सरकार बजट में युवाओं पर फोकस कई एलान कर सकती है। योगी कैबिनेट ने सोमवार को विधानमंडल का सत्र आहूत करने का प्रस्ताव बाई सर्कुलेशन मंजूर किया। 

विज्ञापन


विधानमंडल का सत्र 20 फरवरी से आहूत होगा। नियमानुसार सत्र आहूत करने से 15 दिन पहले नोटिस जारी होना आवश्यक है। लिहाजा सरकार ने सोमवार को विधानमंडल के बजट सत्र का प्रस्ताव कैबिनेट बाई सर्कुलेशन मंजूर किया। 20 फरवरी को पहले दिन राज्यपाल आनंदीबेन पटेल विधानमंडल के संयुक्त सत्र में अभिभाषण पेश करेगी। अपना दल विधायक राहुल प्रकाश कोल के निधन के चलते शोक प्रस्ताव के बाद सदन स्थगित हो जाएगा।

विज्ञापन

21 फरवरी को वित्त मंत्री सुरेश खन्ना वित्तीय वर्ष 2023-24 का बजट प्रस्ताव पेश करेंगे। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सरकार करीब सात लाख करोड़ का बजट पेश कर सकती है। बजट में युवाओं, किसानों, महिलाओं और ढांचागत विकास पर फोकस होगा। साथ ही ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के तहत होने वाले निवेश प्रस्तावों को लागू करने के लिए भी बजट प्रावधान सरकार की प्राथमिकता होगी। सरकार बजट प्रस्ताव में भाजपा के लोक कल्याण संकल्प पत्र के मुद्दों को भी शामिल करेगी।

विपक्ष सरकार को घेरने की तैयारी में
सरकार जहां दूसरे बजट में अपनी उपलब्धियों और इन्वेस्टर्स समिट की सफलता को बताने की तैयारी कर रही है, वहीं विपक्ष सरकार को घेरने की तैयारी कर रहा है। राम चरित मानस से उठे विवाद के अलावा जातीय जनगणना व महंगाई, बेरोजगारी को विपक्ष मुद्दा बनाने की रणनीति बना रहा है। आगामी बजट सत्र काफी हंगोमदार रहने के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed