{"_id":"61afc50cc5488861ae7ad8cc","slug":"budget-sanction-for-rashtra-prerna-sthal-lucknow-news-lko6079145114","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्र प्रेरणा स्थल प्रोजेक्ट के बजट को मंजूरी, एलडीए ने मांगे 132 करोड़ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्र प्रेरणा स्थल प्रोजेक्ट के बजट को मंजूरी, एलडीए ने मांगे 132 करोड़ रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसंतकुंज योजना में प्रस्तावित राष्ट्र प्रेरणा स्थल के निर्माण के लिए बजट को व्यय वित्त समिति (ईएफसी) की मंजूरी मिल गई है। इसके लिए एलडीए ने 132 करोड़ रुपये की मांग की है। इसमें से 117 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी मिल गई है। बाकी 15 करोड़ रुपये के बजट के प्रस्तावों की समीक्षा के बाद ही फैसला होगा।
मंगलवार को अपर मुख्य सचिव राधा एस चौहान की अध्यक्षता में राष्ट्र प्रेरणा स्थल की बजट मंजूरी के लिए ईएफसी की बैठक हुई। इसमें एलडीए की तरफ से प्रस्ताव रखे गए। बैठक में वीसी अक्षय त्रिपाठी, सचिव पवन गंगवार, मुख्य अभियंता इंदुशेखर सिंह भी शामिल हुए। अधिकारिक सूत्रों का कहना है कि कार्यवृत्त जारी होने के बाद निर्माण शुरू कराने के लिए एलडीए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर सकेगा। अधिशासी अभियंता प्रताप शंकर मिश्रा ने बताया कि 15 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बजट इसलिए मांगा गया है कि कुछ जरूरी काम जैसे मूर्तियों के लिए पैडेस्टल, म्यूजियम में बिजली कार्य आदि कराए जा सकें। इनको बाद में कराए जाने पर टूटफू ट से नुकसान होने की आशंका नहीं रहेगी। ऐसे में यह काम साथ में ही कराया जाना जरूरी है।
ग्रीन कॉरिडोर का भाग बनाए जाने पर भी चर्चा
ईएफसी की बैठक में यह भी प्रस्ताव रखा गया कि ग्रीन कॉरिडोर में ही राष्ट्र प्रेरणा स्थल के प्रोजेक्ट का समायोजन कर लिया जाए। ऐसा दोनों ही प्रोजेक्टों के गोमती नदी किनारे होने की वजह से कहा गया। हालांकि, इस प्रस्ताव पर अभी सहमति नहीं मिली है। एलडीए अधिकारियों का कहना है कि शासन की मंशा को देखते हुए ही कोई फैसला लिया जाएगा। हालांकि, इसकी संभावना न्यूनतम ही है।