फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Btech student died in road accident

Lucknow News: हादसे में बाइक सवार बीटेक छात्र की मौत

Fri, 19 May 2023 02:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 19 May 2023 02:06 AM IST
विज्ञापन
Btech student died in road accident
लखनऊ। पीजीआई इलाके की वृंदावन काॅलोनी में बुधवार को बेकाबू कार ने बाइक सवार बीटेक छात्र अंकुश राजपूत (28) की जान ले ली। पुलिस के मुताबिक, हेलमेट न पहने होने के चलते सिर में गंभीर चोट आने से उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना पर परिवार में रोना-पीटना मच गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से कार चालक का पता लगा रही है।पुलिस के मुताबिक, कुंडरी रकाबगंज का अंकुश राजपूत बीटेक प्रथम ईयर का छात्र था। मृतक के भाई संदीप ने बताया कि कोरोना के चलते अंकुश ने बीच में ही बीटेक की पढ़ाई छोड़ दी थी। इसी वर्ष उसने एक निजी इंस्टीट्यूट में बीटेक में दाखिला लिया था।
विज्ञापन

मंगलवार को वह पीजीआई स्थित वृंदावन कॉलोनी में बहनोई राजकुमार के घर गया था। रात में वहीं रुका और बुधवार सुबह दोनों भांजों को छोड़ने जीजा की बाइक से स्कूल गया था। लौटते समय वृंदावन सेक्टर-11 चौराहे के पास तेज रफ्तार कार ने पीछे से उसे टक्कर मार दी थी। वह बाइक से उछलकर सिर के बल सड़क पर जाकर गिरा और कार चालक ने उसे रौंद दिया।
विज्ञापन

यह देख राहगीरों ने पीछा किया तो चालक कार छोड़कर भाग निकला था। घायल अंकुश को तत्काल ट्रामा-2 में भर्ती कराया गया, जहां देर रात उसकी मौत हो गई। भाई संदीप ने बताया कि खर्च चलाने के लिए ट्यूशन पढ़ाता था। उसकी शादी तय हो गई थी। रोका भी हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed