फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   B.Tech admissions at BBAU based on JEE Main scores; registration starts June 17.

Lucknow News: बीबीएयू में बीटेक दाखिले जेईई मेंस स्कोर पर, पंजीकरण 17 जून से

Sun, 14 Jun 2026 01:25 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
B.Tech admissions at BBAU based on JEE Main scores; registration starts June 17.
बीबीएयू
लखनऊ। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बीटेक प्रवेश जेईई मेंस स्कोर पर होगा। विश्वविद्यालय ने शनिवार को अधिसूचना जारी की है। ऑनलाइन पंजीकरण 17 जून से शुरू होकर 8 जुलाई तक चलेगा। जेईई मेंस के बाद खाली सीटें आरक्षण नीति के अनुरूप सीयूईटी स्कोर से भरी जाएंगी। शेष 50 प्रतिशत सीटों पर प्रवेश सीयूईटी मेरिट से होगा। सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग व आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए पंजीकरण शुल्क 1000 रुपये है। अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए यह शुल्क 500 रुपये निर्धारित है। सिविल, कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स व कम्युनिकेशन तथा मैकेनिकल व ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में प्रत्येक में 30 सीटें उपलब्ध हैं। विवि की वेबसाइट bbau.ac.in पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed