बीटीसी करके बूट पॉलिश करने पर मजबूर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीटीसी प्रशिक्षित अभ्यर्थियों ने सहायक अध्यापक भर्ती में 15 हजार पद बढ़ाने की मांग को लेकर सोमवार को रैली निकाली और हजरतगंज चौराहे पर बूट पॉलिश की।
लक्ष्मण मेला मैदान पर बीटीसी ट्रेनी वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले डटे अनशनकारियों ने लक्ष्मण मेला मैदान से जीपीओ तक रैली निकाली।
हजरतगंज स्थित जीपीओ पार्क पहुंचने पर प्रदर्शनकारियों ने सरकार से नाराजगी जताते हुए राहगीरों की बूट पॉलिश की।
उधर, अनशन पर डटे कई आंदोलनकारियों की हालत बिगड़ने पर सोमवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थी भी नहीं रहे पीछे
वहीं टीईटी उत्तीर्ण बीएड अभ्यर्थियों ने प्रदेश सरकार पर मनमानी का आरोप लगाते हुए सोमवार को लक्ष्मण मेला मैदान पर प्रदर्शन किया।
उनका कहना था कि सरकार टीईटी 2011 उत्तीर्ण बीएड अभ्यर्थियों का उत्पीड़न कर रही है। कोर्ट के आदेश के बावजूद उन्हें नियुक्ति नहीं दी जा रही है।
टीईटी उत्तीर्ण संघर्ष मोर्चा के डॉ. राजीव शर्मा ने कहा कि सरकार तीन लाख प्राथमिक शिक्षकों के खाली पदों पर नियुक्ति देने में आनाकानी कर रही है।
डॉ. एमपी सिंह ने कहा कि सरकार ने मांग पूरी न की तो टीईटी उत्तीर्ण बीएड अभ्यर्थी जल समाधि लेने को मजबूर होंगे।