फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BTC qualified to get a chance to become teacher.

15 हजार शिक्षक भर्ती में बीटीसी वालों को मौका

Thu, 25 Jun 2015 12:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 25 Jun 2015 12:31 PM IST
विज्ञापन
BTC qualified to get a chance to become teacher.

विशिष्ट बीटीसी 2004, 2007 और 2008 में प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद टीईटी पास करने वाले भी 15,000 शिक्षक पदों पर होने वाली भर्ती के लिए आवेदन के पात्र होंगे।

विज्ञापन


इसके लिए जल्द ही ऑनलाइन आवेदन लेने की प्रक्रिया शुरू होगी। इन पदों पर होने वाली भर्ती के लिए न्यूनतम आयु सीमा की गणना 1 जुलाई 2015 से की जाएगी।

पहले इसे 1 जुलाई 2014 रखा गया था। सचिव बेसिक शिक्षा एचएल गुप्ता की अध्यक्षता में बुधवार को हुई बैठक में यह निर्णय किया गया।

राज्य सरकार ने बीटीसी प्रशिक्षण प्राप्त करने वालों से 15,000 शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन लिया था। बैठक में विचार-विमर्श के दौरान अधिकारियों ने बताया कि 2004, 2007 और 2008 में बीएड वालों को विशिष्ट बीटीसी का प्रशिक्षण दिया गया था।

विज्ञापन


बीएड वाले कुछ अभ्यर्थियों को बाद में प्रशिक्षण दिया गया। इसलिए इन्हें भी 15,000 पदों पर होने वाली भर्ती प्रक्रिया में शामिल कर लिया जाए। बैठक में तय किया गया कि प्राइमरी स्कूलों में शिक्षक भर्ती के लिए जो भी पात्रता रखते हैं उनसे ऑनलाइन आवेदन ले लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह डीएड (विशेष) वालों को भी इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल कर लिया जाए। सचिव बेसिक शिक्षा परिषद संजय सिन्हा को आवेदन के लिए जल्द ही कार्यक्रम जारी करने का निर्देश दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed