फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   btc admission 2014

बीटीसी की हजारों सीटें खाली, करें आवेदन

Fri, 23 May 2014 11:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 23 May 2014 11:11 AM IST
विज्ञापन
btc admission 2014

बीटीसी की 10,000 से अधिक खाली सीटों के लिए शुक्रवार से 2 जून तक ऑनलाइन विकल्प भरे जाएंगे।

विज्ञापन


अभ्यर्थी इस दौरान दाखिले के लिए 10 जिलों का विकल्प भर सकेंगे। मेरिट में आने वाले अभ्यर्थियों को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) से विशेष कोड प्राप्त करना होगा।

नेशनल इन्फॉरमेटिक सेंटर (एनआईसी) www.upbasiceduboard.gov.in को 2 जून को शाम 6 बजे बंद कर देगा।

राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) के निदेशक सर्वेंद्र विक्रम सिंह ने बृहस्पतिवार को आदेश जारी कर दिया है।

10 जिलों का विकल्प 23 मई से

btc admission 2014

सर्वेंद्र विक्रम सिंह के मुताबिक बीटीसी की रिक्त सीटों पर दाखिला देने के लिए दूसरे चरण में एनआईसी ने अभ्यर्थियों को नए विशेष कोड आवंटित करते हुए जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) को भेज दिए हैं।

अभ्यर्थियों के स्वयं आने पर और उनके होने की पुष्टि पर विशेष कोड दिया जाएगा।

विशेष कोड से अभ्यर्थी दाखिले के लिए 10 जिलों का विकल्प 23 मई से 2 जून की शाम 6 बजे तक भर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

फिर शुरू होगी कॉलेज आवंटन की प्रक्रिया

btc admission 2014

इसके बाद 3 जून को अपराह्न 3 बजे तक अभ्यर्थियों के भरे गए विकल्प की सूचना सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय को एनआईसी उपलब्ध कराएगा।

इसके बाद कॉलेज आवंटन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। गौरतलब है कि पहले चरण में दाखिले के लिए 39,657 सीटों का कटऑफ जारी किया गया था।

काउंसलिंग के बाद 10,000 से अधिक सीटें खाली रह गई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed