फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bsp to take on up and central govt

सड़कों पर उतर 'जनता की लड़ाई' लड़ेंगी मायावती

Thu, 03 Jul 2014 02:49 AM IST
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 03 Jul 2014 02:49 AM IST
विज्ञापन
bsp to take on up and central govt

विरोधी दलों की सरकार के खिलाफ सपा, भाजपा और कांग्रेस के बाद अब बसपा भी सड़क पर उतरने की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन


बसपा प्रदेश में कानून-व्यवस्था व भ्रष्टाचार तथा केंद्र के महंगाई बढ़ाने वाले फैसलों के खिलाफ सड़क पर उतरने की रणनीति बना रही है।

पार्टी विधानमंडल सत्र के दौरान ही विधानमंडल का घेराव जैसे कार्यक्रम का ऐलान कर सकती है।

भाजपा ने बदला माहौल

bsp to take on up and central govt

बताते चलें प्रदेश की मुख्य विपक्षी पार्टी होने के बावजूद बसपा प्रदेश की कानून-व्यवस्था और केंद्र के महंगाई से जुड़े फैसलों के खिलाफ सदन से लेकर सड़क तक की लड़ाई में पिछड़ती नजर आ रही है।

विधानमंडल के बजट सत्र में सदन के भीतर भाजपा कानून-व्यवस्था व भ्रष्टाचार के खिलाफ सपा सरकार से मोर्चा लेती नजर आई तो सड़क पर भी उसने सपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।

एक सप्ताह तक चलने वाले आंदोलन की आक्रामक शुरुआत कर पार्टी ने प्रदेश में माहौल ही गर्मा दिया है।

दूसरी ओर सपा कार्यकर्ताओं ने महंगाई के खिलाफ भाजपा प्रदेश मुख्यालय के सामने प्रदर्शन कर ताकत दिखाई तो कांग्रेस भी बुधवार को सड़क पर उतर आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

हिंसक संघर्ष नहीं करेगी पार्टी

bsp to take on up and central govt

बसपा के एक वरिष्ठ नेता कहते हैं कि उनकी पार्टी भाजपा और सपा जैसे हिंसक संघर्ष का रास्ता अख्तियार नहीं कर सकती।

ये दोनों ही दल सत्ता के मद में बौराकर कानून-व्यवस्था के लिए खुद ही समस्या बनते जा रहे हैं। बसपा सदन के भीतर विपक्षी दल की जिम्मेदार भूमिका निभा रही है तो सड़क के बाहर भी जनहित से जुड़े मुद्दों पर सरकार को बेनकाब करने की तैयारी कर रही है।

बसपा नेता ने बताया कि प्रदेश की बदतर कानून-व्यवस्था व भ्रष्टाचार तथा केंद्र की महंगाई बढ़ाने वाली नीतियों के खिलाफ पार्टी जल्दी ही सड़क पर उतरेगी।

विज्ञापन

कभी सड़क पर नहीं किया संघर्ष

bsp to take on up and central govt

विधानमंडल के मौजूदा सत्र के दौरान विधानभवन घेराव जैसे कार्यक्रम से प्रदेश व केंद्र की जनविरोधी सरकारों को बेनकाब किया जाएगा।

बताते चलें बसपा धरना-प्रदर्शन जैसे आंदोलनों से बचती रही है। सत्ता से बाहर होने के बाद दो वर्ष हो गए, पार्टी कभी सड़क पर नहीं उतरी।

पर, बसपा सुप्रीमो मायावती द्वारा बदायूं जाकर दो बहनों के साथ रेप और हत्या के बाद उनके उत्पीड़न पर धरने पर बैठने और मोदी सरकार की गरीब विरोधी नीतियों के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी के बाद पार्टी की बदली रणनीति का संकेत मिल गया था। अब पार्टी उसी ओर बढ़ती नजर आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed