{"_id":"7e37d6a98d5360d078753c0c998a414e","slug":"bsp-to-show-protest-in-upcoming-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश पर धावा बोलने के लिए तैयार बसपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश पर धावा बोलने के लिए तैयार बसपा
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 05 Jul 2014 03:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क पर उतरकर आंदोलनों से बचती आ रही बसपा ने भी सात जुलाई को प्रदर्शन करने का ऐलान किया है।
विज्ञापन
प्रदेश में कानून व्यवस्था व भ्रष्टाचार और महंगाई बढ़ाने वाले केंद्र के फैसलों के खिलाफ पार्टी धरना-प्रदेशन करेगी।
बसपा के राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी, प्रदेश अध्यक्ष राम अचल राजभर और पूर्व मंत्री व जोनल कोआर्डिनेटर आरके चौधरी ने शुक्रवार को पार्टी नेताओं के साथ बैठक कर आंदोलन की तैयारी पर चर्चा की।
इसमें लखनऊ व आसपास के जिलों से बसपा कार्यकर्ताओं को बुलाने की योजना बनी।
सात जुलाई को विधानमंडल सत्र होने की वजह से पार्टी के विधानमंडल दल के पदाधिकारियों के साथ पार्टी के विधायक, एमएलसी व अन्य जिम्मेदार नेता इसमें शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि विधान भवन घेराव जैसी योजना नहीं है।
पार्टी शांतिपूर्ण तरीके से धरना-प्रदर्शन कर प्रदेश की ध्वस्त कानून व्यवस्था, सपा व भाजपा की मिलीभगत से प्रदेश के बिगड़ रहे हालात और भ्रष्टाचार के साथ केंद्र सरकार की महंगाई बढ़ाने वाली नीतियों को बेनकाब करेगी।
विज्ञापन