महागठबंधन से बसपा का कुछ लेना-देना नहीं: मायावती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा सुप्रीमो मायावती ने महागठबंधन की अटकलों को खारिज करते हुए अपनी पार्टी की रणनीति खुले तौर पर उजागर कर दी है। उन्होंने दिल्ली में संसद भवन के बाहर पत्रकारों से बातचीत में अपनी बात कही।
उन्होंने कहा कि बसपा यूपी के चुनाव 2017 के लिए किसी भी पार्टी से गठबंधन नहीं करेगी और अकेले ही चुनाव लड़ेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका महागठबंधन से कोई लेना-देना नहीं है।
उन्होंने कांग्रेस या भाजपा से किसी भी तरह के गठबंधन की संभावना से इनकार किया। मायावती ने सपा और भाजपा के मिले होने की बात कही और कहा कि ये दोनों ही पार्टियों एक-दूसरे को लाभ पहुंचा रही है।
सपा व भाजपा में आंतरिक गठबंधन
मायावती ने कहा कि भाजपा व सपा में आंतरिक गठबंधन हो गया है। दोनों ही एक-दूसरे को फायदा पहुंचाने की राजनीति कर रहे हैं।
गौरतलब है कि इन दिनों भाजपा का सामना करने के लिए सपा व बसपा में गठबंधन होने की बात राजनीतिक विश्लेषक कर रहे थे। सपा नेताओं ने भी बसपा से गठबंधन की बात कही, पर बसपा ने कोई भाव नहीं दिया।
वहीं, यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कांग्रेस से सशर्त गठबंधन करने की बात कही। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस 2019 के चुनाव में मुलायम सिंह यादव को प्रधानमंत्री के रूप में स्वीकार करे तो वह कांग्रेस से गठबंधन कर लेंगे, पर बसपा ने किसी भी गठबंधन से इनकार किया है।