फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bsp take pledge for make mayawati cheif minister on her birthday

मायावती को यूपी में पांचवी बार मुख्यमंत्री बनाने की शपथ लेगी बसपा

Mon, 07 Dec 2015 02:12 PM IST
Updated Mon, 07 Dec 2015 02:12 PM IST
विज्ञापन
bsp take pledge for make mayawati cheif minister on her birthday

सूबे में बसपा सुप्रीमो मायावती का जन्मदिन 15 जनवरी को जिला स्तर पर सहयोग दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस मौके पर सभी जिला मुख्यालयों पर केक काटा जाएगा और गरीबों को कंबल व वस्त्र देकर मदद की जाएगी।

विज्ञापन


वहीं पार्टी के कार्यकर्ता वर्ष 2017 विस चुनाव में मायावती को विजयी बनाने और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तरह पांचवीं बार उन्हें यूपी का सीएम बनाने का संकल्प लेंगे। यह फैसला रविवार को प्रदेश भर के जोनल कोऑर्डिनेटरों की बैठक में लिया गया। इसकी अध्यक्षता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रामअचल राजभर ने की।
विज्ञापन


बसपा मायावती के जन्मदिन पर इस बार आर्थिक सहयोग के लिए जोर नहीं देगी। वजह, बिहार चुनाव में पार्टी के तमाम जिम्मेदार लोग व समर्थक आर्थिक सहयोग कर चुके हैं। वहीं पार्टी ने संकेत दिया है कि बसपा सुप्रीमो अपने जन्मदिन पर ‘ब्ल्यू बुक’ का विमोचन लखनऊ में ही करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

माया के जन्मदिन पर बसपा करेगी आह्वान

bsp take pledge for make mayawati cheif minister on her birthday

पार्टी के एक पदाधिकारी ने बताया कि सहयोग दिवस पर ज्यादा से ज्यादा समर्थकों को जिला स्तर पर जुटाया जाएगा। उन्हें बसपा शासनकाल में हुए काम व पंचायत चुनाव बाद पार्टी के पक्ष में बन रहे माहौल की जानकारी दी जाएगी।

फिर उन्हें समझाया जाएगा, अगर वे अब एक साल तक पूरी ताकत से पार्टी को जिताने में लग जाएंगे तो पार्टी को सत्ता मिलना तय है। बैठक में पंचायत चुनाव के बाद बूथ गठन का काम तेज करने का भी फैसला हुआ। बैठक में राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी व स्वामी प्रसाद मौर्य भी मौजूद थे।

बैठक में नेताओं ने कोऑर्डिनेटरों से जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव लड़ने पर भी विचार-विमर्श किया। इसमें सत्ताधारी दल के किसी भी तरीके से अध्यक्ष पद कब्जाने की मंशा को ध्यान में रखकर रणनीति बनाने पर चर्चा हुई। तय हुआ कि चुनाव उन्हीं जिलों में लड़ा जाए, जहां पार्टी की मजबूत स्थिति है।

बसपा करीब एक दर्जन जिलों में अपने लोगों का अध्यक्ष बनना पक्का मानकर चल रही है। हालांकि कोऑर्डिनेटरों से जिलावार स्थिति की समीक्षा कर रिपोर्ट मांगी गई है। पार्टी एक सप्ताह के अंदर जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रत्याशियों के नाम तय कर देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed