{"_id":"64c3ba4a28232f135205fb83","slug":"bsp-start-preparation-of-lok-sabha-election-2024-2023-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव 2024: चुनावी मोड में आई बसपा, मायावती ने संगठन में किए फेरबदल, फोकस बूथ मैनेजमेंट पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव 2024: चुनावी मोड में आई बसपा, मायावती ने संगठन में किए फेरबदल, फोकस बूथ मैनेजमेंट पर
Fri, 28 Jul 2023 06:23 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Fri, 28 Jul 2023 06:23 PM IST
सार
लोकसभा चुनाव करीब आते ही बसपा ने भी अपनी चुनावी तैयारियां शुरू कर दी हैं। मायावती ने संगठन के स्तर पर कई फेरबदल किए हैं।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बसपा सुप्रीमो मायावती ने पश्चिमी उप्र में संगठन को धार देने के लिए फिर से अहम फेरबदल किया है। जोनल कोआर्डिनेटर शमशुद्दीन राइन और बाबू मुनकाद अली की जिम्मेदारियां एक बार फिर से बदल दी गई हैं। इसके अलावा मेरठ मंडल के जिलाध्यक्ष भी बदले गए हैं।
विज्ञापन
दिल्ली में बसपा सुप्रीमो मायावती ने यह बदलाव किया। अभी हाल ही में मुनकाद अली को मेरठ तथा राइन को आगरा भेजा गया था। अब फिर से मुनकाद अली को आगरा व अलीगढ़ मंडल की जिम्मेदारी दी गई है। साथ में गिरीश चंद जाटव को भी लगाया गया है। शमशुद्दीन राइन को मेरठ व सहारनपुर की जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही मुरादाबाद व बरेली में सतपाल पेपला को लगाया गया है।
विज्ञापन
मेरठ मंडल के जिलों में जिलाध्यक्षों में भी बदलाव किया गया है। माेहित आनंद को मेरठ का, नरेश को गौतमबुद्धनगर, राजेंद्र को बुलंदशहर तथा विक्रम भाटी को बागपत का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। अन्य कई बदलाव करने की तैयारी है।
विज्ञापन
दो दो मंडलों का एक जोन व सेक्टर
बसपा सुप्रीमो ने इस बार दो दो मंडलों का एक जोन बनाया है। इसके बाद सेक्टर टीम है तथा इसके बाद जिलाध्यक्ष अपनी टीम तय करेंगे। दरअसल बसपा प्रमुख ने कहा है कि संगठन अपनी तैयारियों को बूथ तक पहुंचाए। साथ ही कोआर्डिनेटरों के काम की लगातार समीक्षा की जा रही है। सारी तैयारी लोकसभा चुनाव 2024 की है।