फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BSP slams SP for Saharanpur violence

सहारनपुर हिंसा: बसपाइयों ने सपा सरकार पर उगला जहर

Mon, 28 Jul 2014 12:23 PM IST
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 28 Jul 2014 12:23 PM IST
विज्ञापन
BSP slams SP for Saharanpur violence

ऐसा लगता है कि बसपा को सहारनपुर हिंसा के आधार पर सपा सरकार पर हमला करने का बड़ा मौका मिल गया है। इसलिए बसपाई ऐसी भाषा बोल रहे हैं।

विज्ञापन


बसपा के महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य ने रविवार को प्रेस वार्ता में कहा कि सपा की अराजकता का पाप अब उसके ही सिर पर चढ़कर बोल रहा है। उसे बार-बार अराजक तत्वों के सामने मुंह की खानी पड़ती है।

इस सरकार ने मुजफ्फरनगर जैसे बड़े दंगे से भी कोई सबक नहीं लिया, जिससे कांठ व सहारनपुर जैसी घटनाएं हुई।

मौर्य ने कहा कि सहारनपुर दंगे के मृतकों के परिवारीजनों को 20-20 लाख रुपये की सहायता दी जाए।

पहले से ही कोर्ट में मामला

BSP slams SP for Saharanpur violence

बसपा विधानमंडल दल कार्यालय में मौर्य ने कहा कि सहारनपुर में जिस धर्मस्थल को लेकर विवाद हुआ, उसका मामला पहले से न्यायालय में विचाराधीन है।

इसके बावजूद वहां निर्माण की जानकारी पुलिस व प्रशासन को नहीं हुई। रमजान व ईद के बावजूद एलआईयू को सक्रिय नहीं किया गया, जिससे इतनी बड़ी घटना घटी।

उन्होंने प्रदेश सरकार से दंगा कराने वालों को चिह्नित कर कठोर कार्रवाई करने और कानून-व्यवस्था बहाल कराने की मांग की है।

साथ ही दंगे में घायल हुए लोगों का फ्री इलाज व एक-एक लाख रुपये और आगजनी से प्रभावित दुकानदारों को नुकसान के हिसाब से आर्थिक सहायता देने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मांगा कलराज मिश्र का इस्तीफा

BSP slams SP for Saharanpur violence

स्वामी प्रसाद मौर्य ने भाजपा पर नफरत, घृणा व सांप्रदायिकता की राजनीति करने का आरोप लगाया। कहा, भाजपा दंगे की राजनीति से बचना चाहिए।

बेहतर हो कि केंद्र की भाजपा सरकार प्रदेश की बेहतरी, तरक्की, अमन चैन व हिंदू-मुस्लिम सौहार्द के लिए मदद व कानून-व्यवस्था स्थापित करने में सहयोग करती।

केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र द्वारा प्रदेश में आईएसआई की सक्रियता से जुड़े सवाल पर मौर्य ने कहा कि केंद्रीय मंत्री को इस तरह की टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं है।

उन्हें जब आईएसआई की सक्रियता के बारे में पता है तो फिर ऐसे तत्वों को देश की सीमा के भीतर क्यों आने दिया गया। आईएसआई को देश में आने से रोकने का काम केंद्र सरकार का है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed