{"_id":"cc8c7c9455fcd1c9f6d0581ee6791a66","slug":"bsp-slams-sp-for-changing-district-name-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"द्वेष और घोर जातिवाद की शिकार है सपा: बसपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
द्वेष और घोर जातिवाद की शिकार है सपा: बसपा
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 08 Dec 2014 02:07 AM IST
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती ने संत रविदास नगर जिले का नाम बदलकर भदोही करने के प्रदेश सरकार के फैसले की आलोचना की है।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा है कि संत रविदास के नाम पर चार दिसंबर 1997 को यह जिला बनाया गया था।
कहा सरकार के इस फैसले से साफ है कि वह संत-गुरुओं के प्रति भी द्वेष व जातिवादी भावना से काम कर रही है।
सपा सरकार का यह फैसला पूरी तरह से राजनीतिक द्वेष व घोर जातिवादी भावना से लिया गया गलत फैसला है। आने वाले समय में उसे इसका दुष्परिणाम भुगतना होगा।