फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BSP send letter to Loksabha speaker to change of leader and chief whip of BSP.

लखनऊ : करारी हार के चलते मायावती ने किए कई अहम बदलाव, बसपा ने रितेश को हटाकर गिरीश को बनाया संसदीय दल का नेता

Tue, 15 Mar 2022 08:06 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 15 Mar 2022 08:06 PM IST
सार

यूपी चुनाव में हार के बाद बसपा ने लोकसभा में बसपा के नेता रितेश पांडेय को पार्टी नेता के पद से हटा दिया है और मुख्य सचेतक के पद पर संगीता आजाद को नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन
BSP send letter to Loksabha speaker to change of leader and chief whip of BSP.
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बसपा सुप्रीमो मायावती ने पार्टी केसंसदीय दल केनेता रितेश पांडेय को हटा दिया है। उनकी जगह गिरीश चंद जाटव को संसदीय दल का नेता बनाया गया है। इसके अलावा अन्य कई बदलाव भी किए हैं। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार का बसपा में असर आना शुरू हो गया है। लोकसभा सदस्यों के कार्यभार में बदलाव शुरू कर दिया गया है। इस कड़ी में पार्टी के अंबेडकरनगर सांसद रितेश पांडेय को लोकसभा में पार्टी के नेता पद से हटा दिया गया है।  उनकी जगह नगीना के सांसद गिरीश चंद जाटव को जिम्मेदारी दी गई है। गिरीश पार्टी के चीफ व्हिप थे। उनकी जगह लालगंज सांसद संगीता आजाद को चीफ व्हिप बनाया गया है। वहीं श्रावस्ती सांसद राम शिरोमणि वर्मा लोकसभा में उप नेता के पद पर बरकरार रहेंगे। मायावती ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला को इस बाबत पत्र प्रेषित कर दिया है।

विज्ञापन


रितेश के पिता चुने गए हैं सपा से विधायक
दरअसल रितेश को हटाने का अहम कारण है कि  उनके पिता राकेश पांडेय सपा के टिकट पर अंबेडकर नगर की सीट जलालपुर से चुनाव लड़े और जीत गए। चुनाव से ऐन पहले वह बसपा छोड़कर सपा में शामिल हुए थे। इस जिले में बसपा पूरी तरह से धड़ाम हो गई।  अंबेडकरनगर में राकेश पांडेय का कद काफी अहम है। विधानसभा चुनाव से पहले बड़े नेता लालजी वर्मा और राम अचल राजभर के बाद राकेश पांडेय का सपा में शामिल होना एक ही योजना का हिस्सा माना जा रहा है। इसी को लेकर मायावती रितेश से बेहद नाराज थीं।
विज्ञापन


लोकसभा अध्यक्ष ने की थी सख्त टिप्पणी
शीतकालीन सत्र के दौरान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने रितेश पर सख्त टिप्पणी की थी। वित्त मंत्री निर्मला सीता रमण उनके  एक सवाल का सवाल दे रही थी और इस दौरान बीच में ही रितेश ने उन्हें टोक दिया था। इस पर ओम बिड़ला ने टोका और कहा कि मैंने आपको इजाजत नहीं दी । फिर आप बीच में  कैसे बोल सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed