फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BSP's national conference tomorrow.

बसपा का राष्ट्रीय अधिवेशन कल, मायावती को प्रधानमंत्री बनाने का प्रस्ताव को सकता है पास

Fri, 25 May 2018 01:23 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 25 May 2018 01:23 AM IST
विज्ञापन
BSP's national conference tomorrow.
बसपा सुप्रीमो मायावती

मोदी विरोधी मोर्चे में अहम रोल निभा रहीं बसपा सुप्रीमो मायावती शनिवार को यहां लोकसभा चुनाव-2019 को लेकर पार्टी की रणनीति का संकेत देंगी। इसके मद्देनजर 26 मई को होने वाले पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन में कई अहम फैसले होने की भी संभावना है। इस दौरान राष्ट्रीय कार्यकारिणी में मायावती को लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री पद के दावेदार के रूप में पेश करने का प्रस्ताव भी पास हो सकता है।

विज्ञापन


दरअसल, बसपा सुप्रीमो पार्टी की पूर्व घोषित नीति से हटकर सांप्रदायिक दलों को सत्ता से बाहर रखने की मुहिम के तहत समाजवादी पार्टी से गठबंधन का पहले ही एलान कर चुकी हैं। उन्होंने गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा उपचुनाव में सपा का समर्थन किया और सपा की मदद से विधान परिषद में पार्टी का एक प्रत्याशी जितवाया।
विज्ञापन


हालांकि कैराना लोकसभा और नूरपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर उन्होंने अभी पत्ते नहीं खोले हैं। इसके अलावा बसपा हरियाणा में विधानसभा और लोकसभा चुनाव के लिए इंडियन नेशनल लोकदल के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ने का एलान कर चुकी हैं। कर्नाटक में जद-एस से गठबंधन कर विधानसभा चुनाव लड़ने और भाजपा को सत्ता से बाहर करने में उनकी भूमिका अहम मानी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सपा के साथ ही कांग्रेस व रालोद से भी गठबंधन का होगा फैसला

BSP's national conference tomorrow.
अखिलेश यादव व मायावती - फोटो : amar ujala

तेजी से बदल रहे राजनीतिक घटनाक्रमों के बीच दिल्ली से लखनऊ लौटी मायावती ने 26 मई को पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन और राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक बुलाई है।

इसमें पार्टी के सभी राष्ट्रीय पदाधिकारी व कार्यकारिणी सदस्य, सभी राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, मुख्य जोन इंचार्ज, जोन इंचार्ज, राज्यसभा सदस्य, सभी पूर्व और वर्तमान विधायक, विधान परिषद सदस्य, मंडल व जोन इंचार्ज, जिलाध्यक्ष तथा बहुजन वालंटियर फोर्स जैसे सभी संगठनों के जिम्मेदार लोग बुलाए गए हैं।

यह अधिवेशन बसपा के प्रदेश कार्यालय पर 11 बजे से शुरू होगा और इसमें मायावती आगामी लोकसभा चुनाव व पार्टी की आगामी गतिविधियों को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश देंगी। साथ ही सपा के साथ कांग्रेस व रालोद भी गठबंधन का हिस्सा होंगे या नहीं, इसके भी संकेत देंगी।

दूसरे राज्यों के दलों से हाथ मिलाने पर हो सकता है फैसला

BSP's national conference tomorrow.

दूसरे राज्यों में पार्टी किन-किन दलों से हाथ मिलाने पर विचार कर रही है, इस बारे में भी संकेत कर सकती हैं। सूत्रों का कहना है कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी में मायावती को लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री पद के दावेदार के रूप में पेश करने का प्रस्ताव भी पास हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed