{"_id":"642f7cc34a68121ed606b8b7","slug":"bsp-mp-from-amroha-kunwar-danish-ali-met-prime-minister-narendra-modi-2023-04-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: पीएम मोदी से मिले अमरोहा के सांसद दानिश अली, बसपा सांसद सीएम से भी कर चुके हैं मुलाकात, सपा से भी नजदीकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पीएम मोदी से मिले अमरोहा के सांसद दानिश अली, बसपा सांसद सीएम से भी कर चुके हैं मुलाकात, सपा से भी नजदीकी
Fri, 07 Apr 2023 08:02 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 07 Apr 2023 08:02 AM IST
सार
अमरोहा के सांसद कुंवर दानिश अली ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस मुलाकात की कई तरह की चर्चाएं भी हो रही हैं। कुंवर दानिश अली के अलावा बसपा के जौनपुर सांसद श्याम सिंह यादव ने हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। बसपा सांसद मलूक नागर भी पीएम मोदी की तारीफ कर चुके हैं।
विज्ञापन
पीएम मोदी से मिले अमरोहा के बसपा सांसद कुंवर दानिश अली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सियासी गलियारों में इन दिनों कुछ मुलाकातें खास हो रही हैं। बसपा सांसद कभी प्रधानमंत्री मोदी तो कभी योगी से मुलाकात कर रहे हैं। उनकी तारीफें हो रही हैं और कई तरह की चर्चाएं भी। अमरोहा के सांसद कुंवर दानिश अली ने जब बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की तो फिर से चर्चा शुरू हो गई है।
गौरतलब है कि बसपा के जौनपुर सांसद श्याम सिंह यादव ने हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। हालांकि दानिश अली और श्याम सिंह का कहना है कि उन्होंने अपने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर मुलाकात की।
दानिश का कहना है कि उन्होंने अमरोहा में हाईकोर्ट बेंच, पासपोर्ट केंद्र और केंद्रीय विद्यालय की मांग, कर्नाटक में मुस्लिम ओबीसी के आरक्षण की बहाली, गन्ने का बकाया भुगतान आदि कई मांगों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री ने इन मांगों पर गंभीरता दिखाई। हालांकि इस मुलाकात के तमाम सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। सवाल उठ रहे हैं कि अगले चुनाव में जब बमुश्किल एक साल बचे हैं, बसपाइयों का भाजपा प्रेम क्यों बढ़ रहा है? क्यों तारीफें हो रही हैं।

बिजनौर के बसपा सांसद मलूक नागर ने की थी पीएम मोदी की तारीफ
बिजनौर के बसपा सांसद मलूक नागर ने बजट पर संसद में प्रधानमंत्री की खुलकर प्रशंसा की थी। उन्होंने कहा था कि जिस तरह से बजट में घोषणा की गई हैं, उससे देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। उन्होंने इसे फिल्म की तरह हिट बताया था। माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं। इसलिए मुलाकातों और तारीफों का सिलसिला शुरू हो गया है, जो और तेज हो सकता है।
सपा से भी नजदीकी
केवल भाजपा ही नहीं बल्कि सपा से भी बसपाइयों के मुलाकात करने की चर्चा है। हाल ही में अंबेडकरनगर के बसपा से सांसद रितेश पांडे की सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ मुलाकात की फोटो वायरल हुई थी। रितेश के पिता राकेश पांडे बसपा से सांसद रह चुके हैं पर, विधानसभा चुनाव 2022 से पहले वह साइकिल पर सवार हो गए थे। इन मुलाकातों के अलग-अलग अर्थ निकाले जा रहे हैं।