{"_id":"59da0fc24f1c1bf4688b4ae0","slug":"bsp-mla-praise-yogi-adityanath","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा विधायक ने पढ़े योगी के शान में कसीदे, सोने से की तुलना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा विधायक ने पढ़े योगी के शान में कसीदे, सोने से की तुलना
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 08 Oct 2017 05:15 PM IST
विज्ञापन
योगी
- फोटो : self
भिनगा के बसपा विधायक मोहम्मद असलम राईनी ने शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सार्वजनिक मंच से न केवल जमकर तारीफ की, बल्कि उन्हें सबसे ईमानदार व कर्मठ मुख्यमंत्री भी करार दिया।
विज्ञापन
मौका था किसानों को कर्ज माफी के प्रमाणपत्र देने के कार्यक्रम का। असलम ने कहा- जैसे सोने को पीतल नहीं कहा जा सकता। वैसे ही मुख्यमंत्री योगी को सबसे ईमानदार व कर्मठ मुख्यमंत्री ही कहा जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में भाजपा सरकार है। योगी आदित्यनाथ इस सरकार के मुखिया हैं। सदन में होने के कारण वे हमारे भी मुखिया हैं। उनके द्वारा किए जा रहे कार्य एवं परिश्रम से लोगों को सीख लेनी चाहिए। इस श्रम व ईमानदारी के लिए मैं मुख्यमंत्री को तहे दिल से धन्यवाद देता हूं।
विज्ञापन
मैं बसपा का विधायक हूं, लेकिन पूरी ईमानदारी से कह रहा हूं कि योगी सबसे ईमानदार मुख्यमंत्री हैं। हालांकि उन्होंने अफसरों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जिले में कई योजनाओं में भ्रष्टाचार किया जा रहा है।