{"_id":"60c84db7604dc056ed5a9823","slug":"bsp-mla-meets-to-samajwadi-party-s-top-leadership-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"सियासत: बसपा विधायकों ने की अखिलेश यादव से मुलाकात, पार्टी में शामिल होने को लेकर संशय अभी बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सियासत: बसपा विधायकों ने की अखिलेश यादव से मुलाकात, पार्टी में शामिल होने को लेकर संशय अभी बरकरार
Tue, 15 Jun 2021 01:39 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 15 Jun 2021 01:39 PM IST
सार
यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए बनते माहौल के बीच प्रदेश में राजनीतिक उठापटक का दौर जारी। इसी कड़ी में बसपा विधायकों ने सपा के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात की।
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बहुजन समाज पार्टी के कुछ विधायकों की मंगलवार सुबह सपा के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात की चर्चा है। यह मुलाकात विधान परिषद चुनाव और 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर अहम मानी जा रही है। खास बात यह है कि मुलाकात करने वालों में पांच ऐसे विधायक हैं जिन्हें बसपा ने पहले ही निष्कासित कर रखा है।
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के सूत्रों का कहना है कि सपा के शीर्ष नेतृत्व से कुछ समय पहले से ही बसपा विधायकों की बातचीत चल रही थी। पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी सोमवार देर शाम दिल्ली से लखनऊ पहुंचे हैं। रात में ही मुलाकात की रूपरेखा तैयार की गई। सुबह करीब 9:00 बजे बसपा से पहले निष्कासित किए जा चुके विधायकों से पार्टी के चार अन्य विधायकों ने मुलाकात की। इसके बाद यह सभी एकजुट होकर सपा नेतृत्व से मिलने पहुंचे।
विज्ञापन
पार्टी में शामिल होने पर संशय
बसपा विधायकों के समाजवादी पार्टी में शामिल होने पर अभी संशय बना हुआ है। इन की राह में दल बदल कानून का रोड़ा है। यह सपा विधायक दल मंडल में भी शामिल नहीं हो सकते हैं। इसके लिए पहले विधानसभा अध्यक्ष को पत्र सौंपना पड़ेगा। ऐसे में सपा के रणनीतिकार चाहते हैं कि विधान परिषद चुनाव से पहले किसी तरह की बाधा ना आए।
विज्ञापन
संभावना है कि विधान परिषद चुनाव के बाद ही अगला कदम आगे बढ़ाएंगे। बसपा विधायकों का समर्थन मिलने के बाद समाजवादी पार्टी 3 विधान परिषद सदस्य आसानी से जिता लेगी।