बसपा ने लोकसभा में नेता बदला, कहा- एक ही समुदाय का होने के कारण किया फेरबदल
बसपा सुप्रीमो मायावती ने सामाजिक सामंजस्य बनाने के लिए लोकसभा का नेता बदल दिया है। मायावती ने ट्वीट कर कहा कि उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष व लोकसभा में पार्टी के नेता एक ही समुदाय का होने से यह परिवर्तन किया गया है।
लोकसभा में बसपा का नेता रितेश पांडे को बनाया गया है। जबकि मुनकाद अली प्रदेश अध्यक्ष बने रहेंगे। मायावती ने कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा में बसपा के नेता लालजी वर्मा, पिछड़े वर्ग से व विधान परिषद में बसपा के नेता दिनेश चन्द्रा, दलित वर्ग से बने रहेंगे मतलब यहाँ कुछ भी बदलाव नहीं किया गया है।
1. बी.एस.पी. में सामाजिक सामंजस्य बनाने को मद्देनज़र रखते हुये लोकसभा में पार्टी के नेता व उत्तर प्रदेश के स्टेट अध्यक्ष भी, एक ही समुदाय के होने के नाते इसमें थोड़ा परिवर्तन किया गया है। 1/3
— Mayawati (@Mayawati) January 13, 2020
2. अर्थात् अब लोकसभा में बी.एस.पी. के नेता श्री रितेश पाण्डे को व उपनेता श्री मलूक नागर को बना दिया गया है। लेकिन उत्तर प्रदेश स्टेट के अध्यक्ष श्री मुनकाद अली अपने इसी पद पर बने रहेंगे। 2/3
— Mayawati (@Mayawati) January 13, 2020
3. साथ ही, यहाँ उत्तर प्रदेश विधानसभा में बी.एस.पी. के नेता श्री लालजी वर्मा, पिछड़े वर्ग से व विधान परिषद में बी.एस.पी. के नेता श्री दिनेश चन्द्रा, दलित वर्ग से बने रहेंगे अर्थात् यहाँ कुछ भी परिवर्तन नहीं किया गया है। 3/3
— Mayawati (@Mayawati) January 13, 2020