{"_id":"5a44dfa64f1c1b502b8b70e2","slug":"bsp-leader-mayawati-comment-on-rahul-gandhi-statement-on-constitution","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल गांधी के बयान पर बसपा सुप्रीमो बोलीं-बीजेपी, कांग्रेस चोर-चोर मौसेरे भाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल गांधी के बयान पर बसपा सुप्रीमो बोलीं-बीजेपी, कांग्रेस चोर-चोर मौसेरे भाई
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 28 Dec 2017 05:42 PM IST
विज्ञापन
मायावती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष राहुल गांधी के बयान पर बसपा सुप्रीमो ने पलटवार करते हुए कहा कि आज बीजेपी की वजह से देश का मानवतावादी संविधान खतरे में जरूर है, लेकिन कांग्रेस ने भी संविधान को उसकी सही मंशा के अनुरूप लागू नहीं किया। बसपा सुप्रीमो ने इस मामले में दोनों पार्टियों को कटघरे में खड़ा किया।
विज्ञापन
गौरतलब है कि राहुल गांधी ने एक बयान देते हुए कहा था कि बीजेपी की नीतियों के चलते देश का संविधान खतरे में है। कांग्रेस अध्यक्ष के इस बयान पर बसपा सुप्रीमो ने कहा कि भले ही आज नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आरएसएस की विघटनकारी व हिंदुत्ववादी सोच के चलते देश का संविधान खतरे में है। बीजेपी की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि ये लोग मुंह में राम बगल में छूरी की तरह संविधान की शपथ लेकर सत्ता में तो आ गए है, लेकिन इसी संविधान की आंड़ में अपनी घोर कट्टरवादी व जातिवादी नीतियों को लागू करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे।
विज्ञापन
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस को यह बताना चाहिए कि 1951 में देश के पहले कानून मंत्री बाबा साहेब ने पद से इस्तीफा क्यों दिया था? उन्होंने कहा कि बीजेपी और आरएसएस आज खुलेआम संविधान की अवमानना करके देश के इतिहास में काला अध्याय जोड़ रहे हैं, परंतु कांग्रेस का दामन भी कम दागदार नहीं है।
विज्ञापन