फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BSP election campaign starts on Kanshi Ram death anniversary today

यूपी विधानसभा चुनाव : कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपा का चुनावी शंखनाद आज

Sat, 09 Oct 2021 01:56 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 09 Oct 2021 01:56 AM IST
सार

कांशीराम स्मारक स्थल पर होने वाली रैली को संबोधित करेंगी मायावती। रैली में बुलाए गए हैं प्रदेश भर के कार्यकर्ता।

विज्ञापन
BSP election campaign starts on Kanshi Ram death anniversary today
बसपा

विस्तार

बसपा संस्थापक कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपा प्रमुख मायावती शनिवार को चुनावी शंखनाद करेंगी। लखनऊ में होने वाली श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश भर से कार्यकर्ता बुलाए गए हैं। इसे रैली का रूप दिया गया है। इसके बहाने बसपा जहां शक्ति प्रदर्शन करेगी, वहीं आगे के कार्यक्रमों की घोषणा भी करेगी।

विज्ञापन


बीते सितंबर को पार्टी कार्यालय में हुए ब्राह्मण सम्मेलन में मायावती ने कार्यकर्ताओं से चुनावी तैयारियों में जुटने का आह्वान किया था, लेकिन यह सिर्फ एक वर्ग का सम्मेलन था। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बसपा की ओर से शनिवार को कांशीराम स्मारक स्थल पर होने वाली यह पहली बड़ी रैली होगी जिसमें समाज के हर वर्ग से जुड़े कार्यकर्ता शामिल होंगे।
विज्ञापन


सभी जिलों से दो-दो बसों में कार्यकर्ताओं को लाने को कहा गया है। लखनऊ के आसपास के जिलों में बसों की संख्या को बढ़ाने केलिए कहा गया है। पार्टी महासचिव सतीश मिश्रा शुक्रवार देर रात तक तैयारियों पर नजर रखे हुए थे। उन्होंने बताया कि कांशीराम पुण्यतिथि पर इस बार मंडल स्तर पर कोई कार्यक्रम नहीं होगा। सिर्फ लखनऊ में सभा रखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरसिमरत कौर भी आ सकती हैं
पंजाब की अकाली नेता हरसिमरत कौर बादल भी इस रैली में मायावती के साथ मंच साझा कर सकती हैं। पंजाब में शिरोमणि अकाली दल के साथ बसपा का गठबंधन हो चुका है। उधर हरसिमरत शुक्रवार को लखीमपुर खीरी के तिकुनिया प्रकरण में पीड़ितों से जाकर मिली थीं और शाम को लखनऊ में ही थीं। माना जा रहा है कि उन्हें भी मंच पर लाकर जहां बसपा पंजाब का गणित समझाएगी, वहीं इस प्रकरण में प्रदेश सरकार को घेरने की भी कोशिश की जाएगी। 


आकाश आनंद हरियाणा में
कांशीराम पुण्यतिथि पर बसपा के नेशनल को-ऑर्डिनेटर आकाश आनंद एवं रामजी गौतम तथा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आनंद कुमार हरियाणा में रहेंगे। चूंकि बसपा पंजाब और हरियाणा को भी गंभीरता से लेकर चल रही है। इसलिए इन तीनों को इस दिन हरियाणा में रहने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed